बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(306 kb )
खुदरा प्रत्यक्ष योजना: खुदरा निवेशकों को भारतीय रिज़र्व बैंक में गिल्ट खाते खोलने की अनुमति

12 जुलाई 2021

खुदरा प्रत्यक्ष योजना: खुदरा निवेशकों को भारतीय रिज़र्व बैंक में गिल्ट खाते खोलने की अनुमति

सरकारी प्रतिभूतियों में खुदरा भागीदारी बढ़ाने के निरंतर प्रयासों के तहत, सरकारी प्रतिभूति बाजार- प्राथमिक और द्वितीयक दोनों तक ऑनलाइन पहुंच के माध्यम से खुदरा निवेशकों द्वारा आसान पहुंच में सुधार के साथ-साथ रिज़र्व बैंक में अपना गिल्ट प्रतिभूति खाता ('खुदरा प्रत्यक्ष') खोलने की सुविधा के लिए 05 फरवरी 2021 के विकासात्मक और विनियामक नीतियों पर वक्तव्य में 'रिज़र्व बैंक खुदरा प्रत्यक्ष' सुविधा की घोषणा की गई थी।

इस घोषणा के अनुसरण में, 'रिज़र्व बैंक खुदरा प्रत्यक्ष' योजना, जो व्यक्तिगत निवेशकों द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश की सुविधा के लिए वन-स्टॉप समाधान है, आज जारी की जा रही है। 'रिज़र्व बैंक खुदरा प्रत्यक्ष' योजना की मुख्य विशेषताएं निम्नानुसार हैं:

i. खुदरा निवेशकों (व्यक्तियों) को रिज़र्व बैंक में 'खुदरा प्रत्यक्ष गिल्ट खाता' (आरडीजी खाता) खोलने और बनाए रखने की सुविधा होगी।

ii. आरडीजी खाता, योजना के प्रयोजन के लिए प्रदान किए गए 'ऑनलाइन पोर्टल' के माध्यम से खोला जा सकता है।

iii. 'ऑनलाइन पोर्टल' पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को निम्नलिखित सुविधाएं भी देगा:

क. सरकारी प्रतिभूतियों के प्राथमिक निर्गमन तक पहुंच

ख. एनडीएस-ओएम तक पहुंच।

योजना के प्रारंभ होने की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/518


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष