बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

अधिसूचनाएं

कारपोरेट बॉण्डों के लिए आंशिक ऋण संवर्धन

भा.रि.बैं./2016-17/305
बैंविवि.बीपी.बीसी.सं.70/21.04.142/2016-17

18 मई, 2017

सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक
(क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर)

महोदय/महोदया,

कारपोरेट बॉण्डों के लिए आंशिक ऋण संवर्धन

कृपया बैंकों द्वारा कारपोरेट बॉण्डों के लिए आंशिक ऋण संवर्धन पर दिशानिर्देश का पैरा 21 (क) देखें जो 24 सितंबर, 2015 के परिपत्र बैंविवि.बीपी.बीसी.सं. 40/21.04.142/2015-16 के अनुबंध में है। उक्त पैरा का संबंध बॉण्ड के जीवनकाल के दौरान पूंजी अपेक्षाओं से है जिसके संबंध में बैंकों द्वारा आंशिक ऋण संवर्धन (पीसीई) दिया जाता है।

2. आंशिक ऋण संवर्धन (पीसीई) के लिए पूंजी अपेक्षा की समीक्षा के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि:

क) बैंकों से पीसीई के लिए पात्र होने के लिए, कारपोरेट बॉण्डों की हर समय कम-से-कम दो बाह्य क्रेडिट रेटिंग एजेन्सियों द्वारा रेटिंग की जाएगी;

ख) आरंभिक और बाद की, दोनों रेटिंग रिपोर्टें एकल (स्टैंड-अलोन) क्रेडिट रेटिंग (अर्थात् पीसीई के प्रभाव को ध्यान में रखे बिना रेटिंग) और संवर्धित क्रेडिट रेटिंग (पीसीई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए) दोनों का प्रकटन करेंगी।

ग) पीसीई प्रदाता की बहियों में पूंजी गणना के प्रयोजन से, दोनों एकल (स्टैंड-अलोन) में से कम वाली क्रेडिट रेटिंग और उसी रेटिंग एजेन्सी की समरूप संवर्धित क्रेडिट रेटिंग मान्य होगी।

घ) जहां बॉण्ड के जीवनकाल के दौरान किसी भी समय पुनर्मूल्यांकित एकल (स्टैंड-अलोन) क्रेडिट रेटिंग बॉण्ड इश्यू के समय की समरूप रेटिंग पर सुधार दर्शाती है, तो पूंजी की आधार-सीमा की बाधाओं और स्तरों (नॉचेज़) में अंतर के संदर्भ के बिना पुनर्मूल्यांकित एकल (स्टैंड-अलोन) क्रेडिट रेटिंग और पुनर्मूल्यांकित संवर्धित क्रेडिट रेटिंग के आधार पर पूंजी अपेक्षा की फिर से गणना की जाएगी।

भवदीय,

(राजिंदर कुमार)
मुख्य महाप्रबंधक


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष