Click here to Visit the RBI’s new website

अधिसूचनाएं

विदेशी मुद्रा प्रबंध (किसी विदेशी प्रतिभूति का अंतरण या निर्गम) (दूसरा संशोधन) विनियमावली, 2016

भारतीय रिज़र्व बैंक
विदेशी मुद्रा विभाग
केंद्रीय कार्यालय
मुंबई- 400 001

अधिसूचना सं.फेमा. 382/2016-आरबी

02 जनवरी 2017

विदेशी मुद्रा प्रबंध (किसी विदेशी प्रतिभूति का अंतरण या निर्गम)
(दूसरा संशोधन) विनियमावली, 2016

विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 (1999 का 42) की धारा 6 की उप-धारा (3) के खंड (ए) और धारा 47 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा समय-समय पर यथासंशोधित विदेशी मुद्रा प्रबंध (किसी विदेशी प्रतिभूति का अंतरण अथवा निर्गम) विनियमावली, 2004 (7 जुलाई 2004 की अधिसूचना सं. फेमा.120/आरबी-2004) में निम्नलिखित संशोधन करता है, अर्थात :-

1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ:-

(i) ये विनियम विदेशी मुद्रा प्रबंध (किसी विदेशी प्रतिभूति का अंतरण अथवा निर्गम) (दूसरा संशोधन) विनियमावली, 2016 कहलाएंगे।

(ii) वे सरकारी राजपत्र में उनके प्रकाशन की तारीख से लागू होंगे।

2. विनियम में संशोधन

मूल विनियमावली में, विनियम 6 में, उप-विनियम (2) में, मौजूदा खंड (vi) के पश्चात निम्नलिखित को जोड़ा जाएगा, अर्थात:

“(vii) भारतीय पार्टी किसी ऐसी समुद्रपारीय एंटिटी [विदेश में स्थापित अथवा अधिग्रहित किए गए संयुक्त उद्यम (JV) / पूर्ण-स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (WOS) में प्रत्यक्ष रूप में अथवा उप-अनुषंगी सहायक कंपनी (SDS) में अप्रत्यक्ष रूप में] में प्रत्यक्ष निवेश नहीं करेगी जो उन देशों में अवस्थित है, जिनकी वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (FATF) द्वारा “असहयोगी देश एवं प्रदेश” के रूप में पहचान की गई है और इसकी सूची वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (FATF) की वेबसाइट www.fatf-gafi.org पर उपलब्ध है अथवा समय-समय पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा इस बारे में अधिसूचित किया जाता है। ”

(शेखर भटनागर)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक


पाद-टिप्पणी :- मूल विनियमावली 19 नवंबर 2004 के जी.एस.आर.सं.757(अ), भाग ।।, खंड 3, उप-खंड (i) के तहत सरकारी राजपत्र में प्रकाशित हुई थी और तत्पश्चात निम्नलिखित द्वारा संशोधित की गयी:-

जी.एस.आर. सं. 220 (अ) दिनांक अप्रैल 7, 2005
जी.एस.आर. सं. 337 (अ) दिनांक मई 27, 2005
जी.एस.आर. सं. 552 (अ) दिनांक अगस्त 31, 2005
जी.एस.आर. सं. 535 (अ) दिनांक सितंबर 6, 2006
जी.एस.आर. सं. 13 (अ) दिनांक जनवरी 5, 2008
जी.एस.आर. सं. 209 (अ) दिनांक मार्च 25, 2008
जी.एस.आर. सं. 676 (अ) दिनांक सितंबर 24, 2008
जी.एस.आर. सं. 756 (अ) दिनांक अक्तूबर 31, 2008
जी.एस.आर. सं. 108 (अ) दिनांक फरवरी 20, 2009
जी.एस.आर. सं. 301 (अ) दिनांक मई 1, 2009
जी.एस.आर. सं. 441 (अ) दिनांक जून 23, 2009
जी.एस.आर. सं. 609 (अ) दिनांक अगस्त 28, 2009
जी.एस.आर. सं. 607 (अ) दिनांक अगस्त 3, 2012
जी.एस.आर. सं. 609 (अ) दिनांक अगस्त 3, 2012
जी.एस.आर. सं. 947 (अ) दिनांक दिसंबर 31, 2012
जी.एस.आर. सं. 345 (अ) दिनांक मई 29, 2013
जी.एस.आर. सं. 516 (अ) दिनांक जुलाई 30, 2013
जी.एस.आर. सं. 529 (अ) दिनांक अगस्त 05, 2013
जी.एस.आर. सं. 552 (अ) दिनांक अगस्त 14, 2013
जी.एस.आर. सं. 323 (अ) दिनांक मई 07, 2014
जी.एस.आर. सं. 489 (अ) दिनांक जुलाई 11, 2014
जी.एस.आर. सं. 828 (अ) दिनांक नवम्बर 21, 2014
जी.एस.आर. सं. 868 (अ) दिनांक दिसम्बर 03, 2014
जी.एस.आर. सं. 7(अ) दिनांक जनवरी 05, 2015
जी.एस.आर. सं. 921 (अ) दिनांक दिसम्बर 02, 2015


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष