बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

अधिसूचनाएं

आरक्षित नकदी निधि अनुपात (सीआरआर) बनाए रखना

आरबीआई /2012-13/401
संदर्भ : बैंपविवि. सं. आरईटी बीसी. 76/12.01.001/2012-13

29 जनवरी 2013

सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक
और स्‍थानीय क्षेत्र के बैंक
(क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर)

महोदय

आरक्षित नकदी निधि अनुपात (सीआरआर) बनाए रखना

कृपया उपर्युक्त विषय पर 30 अक्‍तूबर 2012 का हमारा परिपत्र बैंपविवि. सं. आरईटी. बीसी. 52/12.01.001/2012-13 देखें।

2. 29 जनवरी 2013 की रिज़र्व बैंक की प्रेस प्रकाशनी 2012-2013/1267 में दिए गए अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के आरक्षित नकदी निधि अनुपात (सीआरआर) को 09 फरवरी 2013 से आरंभ होनेवाले पखवाड़े से उनकी निवल मांग और मीयादी देयताओं (एनडीटीएल) के 4.25 प्रतिशत से 25 आधार अंक घटाकर 4.00 प्रतिशत कर दिया जाए। स्‍थानीय क्षेत्र के बैंक भी 08 फरवरी 2013 तक अपनी निवल मांग और मीयादी देयताओं का 3.00 प्रतिशत तथा 09 फरवरी 2013 से आरंभ होनेवाले पखवाड़े से अपनी निवल मांग और मीयादी देयताओं का 4.00 प्रतिशत आरक्षित नकदी निधि अनुपात बनाए रखेंगे।

3. 29 जनवरी 2013 की संबंधित अधिसूचनाएं बैंपविवि. सं. आरईटी. बीसी. 75/ 12.01.001/ 2012 -13 और बैंपविवि. सं. आरईटी. बीसी. 79/12.01.001/2012 -13 की प्रतिलिपियां संलग्न हैं ।

4. कृपया प्राप्ति सूचना दें ।

भवदीय

(मुरली राधाकृष्‍णन)
मुख्य महाप्रबंधक

अनुलग्नक : यथोक्त


बैंपविवि. सं. आरईटी बीसी. 75/12.01.001/2012-13

29 जनवरी 2013

अधिसूचना

भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 42 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा पूर्व में जारी 30 अक्‍तूबर 2012 की अधिसूचना बैंपविवि.सं.आरईटी बीसी. 51/ 12.01.001/2012-13 में आंशिक संशोधन करते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा अधिसूचित करता है कि प्रत्येक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक द्वारा रखा जाने वाला औसत आरक्षित नकदी निधि अनुपात (सीआरआर) 09 फरवरी 2013 से आरंभ होने वाले पखवाड़े से उनकी निवल मांग और मीयादी देयताओं का 4.00 प्रतिशत होगा।

(बी. महापात्र)
कार्यपालक निदेशक


बैंपविवि. सं. आरईटी बीसी. 79/12.01.001/2012-13

29 जनवरी 2013

अधिसूचना

बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 (1949 का 10) की धारा 18 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा अधिसूचित करता है कि जो अनुसूचित बैंक नहीं है ऐसी प्रत्‍येक बैंकिंग कंपनी द्वारा रखा जानेवाला आरक्षित नकदी निधि अनुपात (सीआरआर) 08 फरवरी 2013 तक उसकी निवल मांग तथा मीयादी देयताओं का 3.00 प्रतिशत तथा 09 फरवरी 2013 से आरंभ होनेवाले पखवाड़े से उसकी निवल मांग तथा मीयादी देयताओं का 4.00 प्रतिशत होगा।

(बी. महापात्र)
कार्यपालक निदेशक


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष