आरबीआई/2026-27/153
ए.पी. (डीआईआर सीरीज) परिपत्र सं. 16
23 जून 2026
सभी प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी-I बैंक
महोदया/महोदय,
प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी-I बैंकों की ओपन पोज़ीशन
प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी (एडी श्रेणी)-I बैंकों का ध्यान दिनांक 8 जून 2026 के ए.पी. (डीआईआर सीरीज) परिपत्र सं. 13 तथा समय-समय पर यथासंशोधित दिनांक 05 जुलाई 2016 के मास्टर निदेश – जोखिम प्रबंध तथा अंतर-बैंक लेनदेन (समय-समय पर संशोधित) की ओर आकृष्ट किया जाता है। एडी श्रेणी-I बैंकों का ध्यान 'एफसीएनआर (बी) जमाराशियों के लिए स्वैप सुविधा' पर दिनांक 8 जून 2026 के परिपत्र एफएमओडी.एमएओजी.सं. एस-56/01.06.016/2026-27 एवं 'बाह्य वाणिज्यिक उधार और समुद्रपारीय विदेशी मुद्रा उधार के लिए स्वैप सुविधा' पर दिनांक 8 जून 2026 के परिपत्र एफएमओडी.एमएओजी.सं. एस-57/01.06.016/2026-27 की ओर भी आकृष्ट किया जाता है।
2. दिनांक 08 जून, 2026 के 'प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी-I बैंकों की एनओपी-आईएनआर स्थिति' विषयक ए.पी. (डीआईआर सीरीज) परिपत्र सं. 13 में आंशिक संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि एडी श्रेणी-I बैंक, दिनांक 27 मार्च, 2026 के ए.पी. (डीआईआर सीरीज) परिपत्र सं. 24 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए तथा उपर्युक्त मास्टर निदेश के अनुसार नेट ओवरनाइट ओपन पोज़ीशन की गणना के प्रयोजनार्थ, उपर्युक्त परिपत्रों के अनुसार जुटाई गई एफसीएनआर (बी) जमाराशियों, बाह्य वाणिज्यिक उधार और समुद्रपारीय विदेशी मुद्रा उधार से संबंधित हेज्ड लेनदेन से उत्पन्न पोज़ीशन को बाहर रखेंगे।
3. इस परिपत्र में निहित निदेश फेमा, 1999 (1999 का 42) की धारा 10(4), 11(1) और 11(2) के अंतर्गत तथा किसी अन्य कानून के अंतर्गत अपेक्षित किसी अनुमति/अनुमोदन, यदि हो, पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना जारी किए गए हैं।
भवदीया,
(डिम्पल भांडिया)
मुख्य महाप्रबंधक |