बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

श्री जनमेजय कुमार सिन्हा
Dr. Janmejaya Sinha

डॉ. जनमेजय सिन्हा
अध्यक्ष–इंडिया, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप

जनमेजय सिन्हा बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) इंडिया प्रैक्टिस के अध्यक्ष हैं। इससे पहले, उन्होंने 2009-2018 के बीच एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और 2006-2018 के बीच फर्म की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने दुनिया भर में ग्राहकों की सेवा की है।

वह पेंगुइन द्वारा प्रकाशित "अनटैंगलिंग कॉन्फ्लिक्ट: एन इंट्रोस्पेक्टिव गाइड फॉर फैमिलीज़ इन बिजनेस" और हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू प्रेस द्वारा प्रकाशित "योर स्ट्रेटेजी नीड्स ए स्ट्रेटेजी" के सह-लेखक हैं। उन्होंने वाइली द्वारा प्रकाशित "ओन द फ्यूचर" नामक पुस्तक का सह-संपादन भी किया है। वर्ष 2010 में, कंसल्टिंग मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया के शीर्ष 25 सबसे प्रभावशाली सलाहकारों में से एक नामित किया।

वह ऊर्जा, पर्यावरण और जल केंद्र; अनंत केंद्र; सीआईआई-त्रिवेणी जल संस्थान; और सेना बीमा समूह के बोर्ड में सेवारत हैं। वह भारत सरकार, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा गठित विभिन्न समितियों के सदस्य रहे हैं। वह श्री राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली गैर-वित्तीय विनियामक सुधारों पर उच्च स्तरीय समिति के सदस्य हैं और डिजिटल भुगतान को अपनाने पर मुख्यमंत्रियों की समिति के सदस्य थे। वह कई वर्षों तक भारतीय उद्योग महापरिसंघ (सीआईआई), राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे हैं।

वर्ष 1998 में बीसीजी में कार्यग्रहण करने से पूर्व, उन्होंने 1996-98 के बीच बोस्टन में बैन एंड कंपनी के साथ कार्य किया था। वर्ष 1992 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय में अपनी पीएचडी करने से पूर्व, उन्होंने 1982 में ग्रेड बी सीधी भर्ती के रूप में प्रारम्भ करते हुए दस वर्षों तक भारतीय रिज़र्व बैंक के साथ कार्य किया। उन्होंने विभिन्न विभागों और केंद्रों में कार्य किया। अपनी पीएचडी के दौरान उन्होंने दो बार विश्व बैंक में इंटर्नशिप की। डॉ. सिन्हा ने प्रिंसटन स्कूल ऑफ पब्लिक एंड इंटरनेशनल अफेयर्स, प्रिंसटन विश्वविद्यालय, यूएस (1992-96) से पीएचडी, क्लेयर कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूके (1984-86) से अर्थशास्त्र में बीए और एमए तथा सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, भारत (1976-81) से इतिहास में बीए और एमए किया है।


शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं