बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (164.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
शुद्धिपत्र - बाह्य वाणिज्यिक उधार और व्यापार ऋणों की रिपोर्टिंग एवं अनुमोदन हेतु सॉफ्टवेयर प्लैटफ़ार्म (स्पेक्ट्रा) परियोजना का विकास, कार्यान्वयन एवं रख-रखाव

(ई-निविदा संख्या: आरबीआई/केंद्रीय कार्यालय/एफ़ईडी/1/18-19/ईटी/289)

उक्त निविदा आरबीआई की वेबसाइट (www.rbi.org.in) और एमएसटीसी की वेबसाइट (www.mstcecommerce.com/eprocn) के माध्यम से 15 जुलाई 2020 को प्रकाशित की गई थी। इस संबंध में, निम्नलिखित परिवर्तनों के साथ एक शुद्धिपत्र जारी किया जा रहा है:

क्रमांक विवरण निविदा का संशोधित विवरण
1 संवि‍दाकार का नाम Cogencis Information Services Limited *
2 संवि‍दा का मूल्य परियोजना की कुल संशोधित लागत 4,08,67,950/- (करों सहित) है

* एनएसई समूह द्वारा अन्य संस्थाओं को आईटी व्यवसाय और सहायक कंपनियों (एनएसईआईटी सहित) की बिक्री के साथ, एनएसई समूह की अन्य इकाई (अर्थात Cogencis Information Services Limited ) करार के (संशोधन और नवीकरण विलेख) हस्ताक्षरकर्ता है। नए हस्ताक्षरकर्ता (अर्थात Cogencis Information Services Limited) ने नई इकाई NuSummit के साथ अलग करार किया है - जिसमें संवि‍दा के पूर्ववर्ती हस्ताक्षरकर्ता (एनएसईआईटी) की डेवलपर टीम शामिल है, ताकि एनएसई समूह की ओर से स्पेक्ट्रा परियोजना के कार्यान्वयन के कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

मुख्य महाप्रबंधक
विदेशी मुद्रा विभाग, केंद्रीय कार्यालय
भारतीय रिज़र्व बैंक


शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं