आरबीआई/2026-27/283
विवि.आरईटी.आरईसी.239/12.01.001/2026-27
07 अक्तूबर 2026
सभी बैंक
महोदया/महोदय,
सीआरआर और एसएलआर आवश्यकताओं में कमी होने पर दंडात्मक ब्याज - बैंक दर में परिवर्तन
कृपया उपर्युक्त विषय पर दिनांक 05 दिसंबर 2025 के हमारे परिपत्र विवि.आरईटी.आरईसी.341/12.01.001/2025-26 का संदर्भ लें।
2. जैसा कि दिनांक 07 अक्तूबर 2026 को मौद्रिक नीति वक्तव्य 2026-27 में घोषित किया गया है, बैंक दर में तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंकों की वृद्धि करके इसे 5.50 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत किया जाता है। तदनुसार, सीआरआर और एसएलआर आवश्यकताओं में कमी होने पर सभी दंडात्मक ब्याज दरें, जो विशेष रूप से बैंक दर से जुड़ी हैं, उन्हें भी निम्नानुसार संशोधित किया जाता हैं:
बैंक दर से जुड़ी दंडात्मक ब्याज दरें
| मद |
मौजूदा दर |
संशोधित दर
(तत्काल प्रभाव से) |
| आरक्षित निधि आवश्यकताओं में कमी होने पर दंडात्मक ब्याज दरें (कमी की अवधि के आधार पर) |
बैंक दर में 3.0 प्रतिशत अंक जोड़कर (8.50 प्रतिशत) अथवा बैंक दर में 5.0 प्रतिशत अंक जोड़कर (10.50 प्रतिशत) |
बैंक दर में 3.0 प्रतिशत अंक जोड़कर (8.75 प्रतिशत) अथवा बैंक दर में 5.0 प्रतिशत अंक जोड़कर (10.75 प्रतिशत) |
भवदीय,
(मनोरंजन पाढ़ी)
मुख्य महाप्रबंधक |