2 मार्च 2026
जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय स्वैप व्यवस्था का नवीकरण
जापान और भारत ने 28 फरवरी 2026 से प्रभावी, द्विपक्षीय स्वैप व्यवस्था (बीएसए) को नवीनीकृत किया।
दि बैंक ऑफ जापान, जो वित्त मंत्री, जापान के एजेंट के रूप में कार्य करता है और भारतीय रिज़र्व बैंक ने बीएसए के तीसरे संशोधन और पुनर्कथन (रीस्टेटमेंट) करार पर हस्ताक्षर किए। बीएएसए एक दोतरफा व्यवस्था है जहां दोनों प्राधिकारी अमरीकी डॉलर के बदले में अपनी स्थानीय मुद्राओं को स्वैप कर सकते हैं। बीएसए का आकार 75 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक यथावत् रहा है।
जापान और भारत का मानना है कि अन्य वित्तीय सुरक्षा जाल को मजबूत और पूरक बनाने के उद्देश्य से बीएसए, दोनों देशों के बीच वित्तीय सहयोग को और गहन बनाएगा तथा क्षेत्रीय और वैश्विक वित्तीय स्थिरता में योगदान देगा।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2195 |