बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

गैर-बैंकिंग वित्‍तीय कंपनियां बॅनर इमेज

गैर-बैंकिंग वित्‍तीय कंपनियां

यद्यपि यह भूमिका हमारी गतिविधियों का एक ऐसा पहलू है, जिसके संबंध में स्‍पष्‍ट रूप से कहीं उल्‍लेख तो नहीं है, किंतु अति महत्‍वपूर्ण गतिविधियों की श्रेणी में इसकी गिनती की जाती है। इसके अंतर्गत अर्थव्‍यवस्‍था के उत्‍पादक क्षेत्रों को ऋण उपलब्‍धता सुनिश्चित करना, देश की वित्‍तीय मूलभूत संरचना के निर्माण हेतु संस्‍थाओं की स्‍थापना करना, किफायती वित्‍तीय सेवाओं की सुलभता बढ़ाना तथा वित्‍तीय शिक्षण एवं साक्षरता को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं।

प्रेस प्रकाशनी


(291 kb )
लेखा समेकक पारितंत्र के लिए स्व-विनियामक संगठन को मान्यता प्रदान करना

5 जून 2026

लेखा समेकक पारितंत्र के लिए स्व-विनियामक संगठन को मान्यता प्रदान करना

रिज़र्व बैंक ने 12 मार्च 2025 को ‘लेखा समेकक पारितंत्र के लिए स्व-विनियामक संगठन(नों) को मान्यता प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित करना' संबंधी एक प्रेस प्रकाशनी जारी की थी, जिसमें एसआरओ-एए को मान्यता प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

2. सहमति फ़ाउंडेशन से रिज़र्व बैंक द्वारा एसआरओ-एए के रूप में मान्यता प्रदान करने के लिए आवेदन प्राप्त किया गया था। इस आवेदन का मूल्यांकन 12 मार्च 2025 को जारी ‘एकाउंट एग्रीगेटर पारिस्थितिकी तंत्र के लिए स्व-विनियामक संगठनों (एसआरओ) को मान्यता प्रदान करने की रूपरेखा' के अंतर्गत निर्धारित प्रासंगिक अपेक्षाओं के अनुसार किया गया।

3. मूल्यांकन के आधार पर, यह निर्णय लिया गया है कि सहमति फ़ाउंडेशन को लेखा समेकक पारितंत्र के लिए एसआरओ के रूप में मान्यता प्रदान की जाए।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/392

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं