बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (980.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यालयों में मुद्रा सत्यापन व प्रसंस्करण प्रणाली के डिजाइन, आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और क्रियात्मक करने हेतु प्रस्ताव के लिए वैश्विक अनुरोध (आरएफपी), मुंबई

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अपने निर्गम कार्यालयों में अनुपयुक्त बैंक नोटों की प्रामाणिकता की पुष्टि, उपयुक्तता के आधार पर छंटाई, प्रसंस्करण और विनष्ट करने के लिए मुद्रा सत्यापन व प्रसंस्करण प्रणाली (सीवीपीएस) का उपयोग किया जाता है। कुछ पुराने और जीर्ण मशीनों के प्रतिस्थापन हेतु तथा गंदे बैंकनोटों में संभावित वृद्धि के मद्देनजर भारतीय रिज़र्व बैंक में क्षमता वृद्धि के उद्देश्य से, बैंक द्वारा कुल 29 सीवीपीएस मशीन के अधिग्रहण का प्रस्तावित है। आपूर्ति के दायरे में सीवीपीएस मशीन के साथ मशीन की वारंटी अवधि के दौरान और उसके उपरांत, व्यापक रखरखाव और प्रणालियों के संचालन के लिए सभी सहवर्ती प्रशिक्षण / तकनीकी सहायता / आकस्मिक सेवाएं / सॉफ्टवेयर / सहायक उपकरण प्रदान करना भी शामिल है, जिससे यह प्रस्ताव स्वयंसिद्ध हो। इसके अतिरिक्त, इस प्रस्ताव में भारतीय रिज़र्व बैंक के विभिन्न कार्यालयों से नौ (9) पुराने सीवीपीएस प्रणाली की पुनर्खरीद भी शामिल है।

अधिकरण प्रक्रिया हेतु वैश्विक प्रस्ताव अनुरोध (Global Request for Proposal - RFP) दस्तावेज़ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और सीपीपी पोर्टल (CPP) पर उपलब्ध है। इस निविदा के संबंध में किसी भी संशोधन, शुद्धिपत्र (corrigendum), या स्पष्टीकरण को केवल बैंक की वेबसाइट/CPPP पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे और इसे किसी समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

अतः निविदाकारों से अनुरोध है कि वे किसी भी संशोधन, शुद्धिपत्र, स्पष्टीकरण या अधिसूचना (addendum) की नियमित रूप से उपरोक्त वेबसाइट/CPPP पर जाँच करें और उसका सत्यापन करने के पश्चात ही अपनी बोली (bid) जमा करें। बैंक को बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी प्रस्तावों को अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित है।

निविदादाताओं द्वारा अनुसरण किए जाने वाले चरण निम्नलिखित हैं:

क) निविदादाताओं को सीपीपी पोर्टल (CPP) पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है। निविदादाता मैनुअल किट निम्नलिखित लिंक से प्राप्त की जा सकती है। निविदादाताओं के पास हस्ताक्षर और एन्क्रिप्शन अधिकारों वाला मान्य डिजिटल प्रमाणपत्र (Digital Certificate) होना अनिवार्य है। अतः निविदादाताओं से अनुरोध है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके पास यह प्रमाणपत्र पूर्व में ही उपलब्ध हो। निविदा प्रक्रिया हेतु किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर, निविदादाता सीधे CPPP टीम से 24x7 निम्नलिखित दूरभाष संख्याओं पर संपर्क कर सकते हैं: 0120-4001 002, 0120-4001 005, 0120-4493395। तकनीकी ईमेल सहायता के लिए निविदादाता support-eproc@nic.in पर और नीति संबंधी पूछताछ के लिए cppp-doe@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं। सफल पंजीकरण के पश्चात, निविदादाता CPPP पर आरएफपी (RFP) दस्तावेज़ और संबंधित अनुलग्नकों तक पहुंच सकते हैं।

ख) निविदादाता उपरोक्त CPPP पर अपने संबंधित तकनीकी और वाणिज्यिक बोली (bids) अपलोड कर सकते हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि निविदादाता केवल अपनी स्वयं की बोली को ही देख और एक्सेस कर पाएंगे।

ग) सीपीपी पोर्टल पर बोली जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2026, दोपहर 15:00 बजे तक है।

घ) इस संबंध में किसी भी पूछताछ के लिए संपर्क संख्या 022-2260 3317/4404 है और पूछताछ cvpsproject@rbi.org.in पर ईमेल द्वारा भी की जा सकती है।



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष