बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (760.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक के कर्मचारियों के लिए 01 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, मुंबई

निविदा अनुसूची (एसओटी)

I. सामान्य सूचना

भारतीय रिज़र्व बैंक (बैंक) देश का केंद्रीय बैंक है, जिसका केंद्रीय कार्यालय मुंबई में है। इसके देश भर में 34 कार्यालय हैं और इसमें कुल मिलाकर लगभग 13,100 कर्मचारी नियोजित हैं। यह आरएफपी यह सुनिश्चित करने के लिए जारी की जा रही है कि जीवन बीमा का प्रस्ताव देने वाले बोलीदाता इसका प्रबंधन उच्च सेवा स्तर पर और सर्वाधिक लागत-प्रभावी तरीके से करेंगे। बीमाकर्ता के पास आरबीआई की वर्तमान और परिवर्तनशील आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक तन्यता होनी चाहिए। इस आरएफपी को जारी करने का आरबीआई का प्राथमिक उद्देश्य उस बीमाकर्ता के साथ संविदा करना है जो:

(i) वांछित प्लान, डिज़ाइन और संविदा के प्रावधानों से मेल खाता हो।

(ii) दिशानिर्देशों के अनुसार बैंक द्वारा निर्धारित किए गए पात्रता मानदंडों के अनुसार अर्ह हो।

(iii) प्रतियोगी मूल्य पर उच्च गुणवत्ता की सेवाएँ प्रदान करने की क्षमता प्रदर्शित करता हो।

कार्य पूर्ण करने की तारीख
ई-निविदा सं. 2026_RBI_286354_1
निविदा का प्रकार सीपीपी पोर्टल पर ई-निविदा प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I – तकनीकी बोली और भाग II – वित्तीय बोली
आरबीआई वेबसाइट और खरीद पोर्टल पर प्रकाशन द्वारा ई-निविदा के प्रकाशन की तारीख और समय 04 अगस्त 2026 को 1200 बजे
पक्षकारों द्वारा एनआईटी डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध रहने की तारीख और समय 04 अगस्त 2026 को 1300 बजे
सीपीपी पोर्टल पर ऑनलाइन तकनीकी बोली और वित्तीय बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तारीख और समय 04 अगस्त 2026 को 1300 बजे
बोली-पूर्व बैठक (ऑफलाइन) 05 अगस्त 2026 को 1500 बजे
ऑनलाइन तकनीकी और वित्तीय बोली प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तारीख और समय 20 अगस्त 2026 को 1400 बजे
भाग-I (तकनीकी बोली) खोलने की तारीख और समय 21 अगस्त 2026 को 1430 बजे
भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने की तारीख और समय केवल उन बोलीदाताओं की वित्तीय बोली, जो आरएफपी के अनुसार तकनीकी मूल्यांकन में अर्हता प्राप्त करेंगे, किसी बाद की तारीख में खोली जाएगी। अर्हता प्राप्त करने वाले सभी बोलीदाताओं को खोले जाने की तारीख और समय की सूचना दी जाएगी।
एक वर्ष में कवर किए जाने वाले कर्मचारियों की अनुमानित संख्या 14,497$
निविदा का अनुमानित मूल्य# 8,20 करोड़ (जीएसटी सहित)
$ - वित्तीय वर्ष 2026-27 में सेवा में शामिल होने वाले संभावित कर्मचारी शामिल हैं।
# - अनुमानित मूल्य सात माह की अवधि के लिए है

नोट:

1. उपर्युक्त दिए गए दिनों में से किसी भी दिन अप्रत्याशित रूप से कार्य बंद/ अवकाश होने की स्थिति में उसे अगले कार्यदिवस पर खोला/ आयोजित किया जाएगा।

2. बोलीदाता अपनी निविदाएं 20 अगस्त 2026 को 1400 बजे तक ऑनलाइन प्रस्तुत करेंगे।

3. निर्धारित तारीख और समय के बाद प्राप्त होने वाली निविदाएं अस्वीकृत कर दी जाएंगी।

4. वे निविदाएं जो बोली दस्तावेजों के प्रावधानों के अनुसार नहीं होंगी, अस्वीकृत कर दी जाएंगी।

5. चयनित बीमा कंपनी को आरबीआई के साथ क्रमशः सेवा स्तरीय करार और गैर-प्रकटीकरण करार, प्रत्येक 1000 के स्टाम्प पेपर पर निष्पादित करना होगा।

6. मै. मार्श इंडिया इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए बैंक का बीमा ब्रोकर होगा।

7. निविदा के संबंध में सभी प्रश्न 05 अगस्त 2026 को 1400 बजे तक ब्रोकर को प्रस्तुत कर दिए जाने चाहिए।

II. आरएफपी के लिए प्रतिक्रिया प्रारूप

1. यदि कोई बोलीदाता इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने का इच्छुक है, तो उसे उपर्युक्त दी गई अनुसूची का पालन करना चाहिए। प्रस्ताव में संपर्क का नाम और लेखा प्रबंध टीम का उल्लेख होना चाहिए, ताकि बैंक सीधे उनसे संपर्क कर सके।

बैंक अधिकारियों से संपर्क करने हेतु पता निम्नानुसार है:

प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
भारतीय रिज़र्व बैंक
मानव संसाधन प्रबंध विभाग
केंद्रीय कार्यालय, 21वीं मंज़िल
केंद्रीय कार्यालय भवन, शहीद भगत सिंह रोड
फोर्ट, मुंबई-400001

2. पूर्ण गोपनीयता बनाए रखी जानी चाहिए। यहां दी गई जानकारी का उपयोग उसके निर्धारित कार्यक्षेत्र और उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए। इस आरएफपी को धारित करना, जानकारी को गोपनीय रखने का करार माना जाएगा। बोलीदाता को प्रस्ताव तैयार करने संबंधी सभी लागतों का वहन करना होगा।

3. बैठकों में शामिल होने, दौरा करने आदि सहित इस आरएफपी पर प्रतिक्रिया देने के संबंध में बोलीदाताओं द्वारा किए जाने वाले किसी भी व्यय के लिए बैंक का कोई उत्तरदायित्व अथवा देयता नहीं होगी।

4. इस प्रस्ताव के संबंध में सुधार या स्पष्टीकरण, यदि कोई हो, केवल सीपीपी पोर्टल और आरबीआई वेबसाइट पर ही प्रकाशित किया जाएगा।

5. ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए मै. मार्श इंडिया इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क करें। उनका संपर्क विवरण निम्नानुसार है:

नाम: सुशांत माल्या नाम: नूतन दास श्री गिरीश राजपाल
पद – सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद - सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद - सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
संपर्क नं. - +91 9833806364 मोबाइल - +91 +91 9833801489 मोबाइल - +91 7045070166
 
मार्श इंडिया इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड
आई 1201-02 टावर 2, वन वर्ल्ड सेंटर, सेनापति बापट मार्ग, मुंबई 400 013


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष