बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1182.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), नई दिल्ली के मुख्य कार्यालय भवन (एमओबी) और नई दिल्ली स्थित आवासीय कॉलोनियों में अपने विभिन्न इन्वेंट्री आइटमों के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) आधारित फिक्स्ड एसेट मैनेजमेंट सॉल्यूशन (एफएएमएस) हेतु कोटेशन

भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली अपने मुख्य कार्यालय भवन और भारतीय रिजर्व बैंक, नई दिल्ली के आवासीय परिसरों में स्थापित अपनी विभिन्न इन्वेंट्री वस्तुओं के लिए "रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) आधारित फिक्स्ड एसेट मैनेजमेंट सॉल्यूशन (FAMS) के लिए पात्र और इच्छुक फर्मों से कोटेशन आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत केवल 4.66 लाख (जीएसटी सहित) है।

2. यह एक खुली कोटेशन है। केवल वे इच्छुक फर्में जो पात्रता मानदंडों के अनुसार स्वयं को उपयुक्त पाती हैं, वे उक्त कोटेशन प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। कोटेशन दस्तावेज बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर दिनांक 03 अगस्त 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

3. कोटेशन दो भागों में जमा की जाएगी। कोटेशन के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें शामिल होंगी, जिन पर कोटेशन भरने वालों की सहमति अनिवार्य है। कोटेशन के भाग-II में बैंक की मात्राओं की सूची (Schedule of Quantities) और मूल्य बोली (Price Bid) शामिल होगी जिसे पृथक सीलबंद लिफाफे में जमा किया जाना है। कोटेशन के भाग-I तथा भाग-II, पृथक-पृथक सीलबंद लिफाफों में प्रस्तुत किये जायेंगे, जिन पर क्रमशः "Part-I – Technical & Commercial Bid" तथा "Part-II – Price Bid" स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए।

4. जो फर्में पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं तथा उक्त कार्य के लिए विचार किए जाने की इच्छुक हैं, वे भाग-I तथा भाग-II के पृथक-पृथक सीलबंद लिफाफों को एक बड़े सीलबंद लिफाफे में रखकर, जिस पर कोटेशन का नाम एवं अन्य आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से अंकित हो, 24 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली के रिसेप्शन पर रखे गए कोटेशन बॉक्स (Quotation Box) में जमा करें। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाली कोटेशनओं पर विचार नहीं किया जाएगा।

5. कोटेशन का भाग-I, 24 अगस्त 2026 को अप्राह्न 03:00 बजे संपदा विभाग, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, संसद मार्ग, नई दिल्ली में खोला जाएगा। कोटेशन की समय-सारणी निम्नानुसार है:

कोटेशन प्रणाली ऑफ़लाइन दो-भाग कोटेशन (पार्ट I - टेक्नो-कमर्शियल बिड और पार्ट II - प्राइस बिड)
अनुमानित लागत 4.66 लाख (केवल चार लाख छियासठ हज़ार रुपए) (जीएसटी सहित)
कोटेशन दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि 03 अगस्त 2026 को साँय 05:00 बजे से
बयाना राशि (केवल NEFT के माध्यम से) सभी बोली लगाने वालों (MSE को छोड़कर) को NEFT के माध्यम से रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली के पक्ष में 9,320/- (केवल नौ हज़ार तीन सौ बीस रुपये) की EMD जमा करनी होगी।

NEFT लेन-देन के लिए खाते का विवरण इस प्रकार है:

लाभार्थी का नाम: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली

IFSC: RBIS0NDPA01 (IFSC में 5वाँ और 10वाँ अंक शून्य है)

खाता संख्या: 06869229906

(लेन-देन का विवरण ई-मेल ID - estatenewdelhi@rbi.org.in पर सूचित/भेजा जाना चाहिए)

नोट: केवल वे सूक्ष्म और लघु उद्यम (MSEs) जिनके पास वैध उद्यम पंजीकरण संख्या है और जिनकी स्थिति उद्यम पोर्टल (उद्योग आधार ज्ञापन संख्या) पर अपडेटेड है, उन्हें ही EMD के भुगतान से छूट दी गई है; बोली लगाते समय अन्य दस्तावेजों के साथ उद्यम प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। MSE स्थिति के आधार पर EMD जमा न करने की स्थिति में, यदि किसी भी चरण पर यह पाया जाता है कि उद्यम प्रमाण पत्र वैध नहीं है या MSE स्थिति गलत है, तो बोली अस्वीकार कर दी जाएगी।

कृपया ध्यान दें कि EMD ब्याज-मुक्त होगी और कार्य आदेश (Work Order) दिए जाने के बाद असफल बोली लगाने वालों को वापस कर दी जाएगी। हालांकि, L1 बोली लगाने वाले/सफल बोली लगाने वाले की EMD को कॉन्ट्रैक्ट की अवधि (नवीनीकरण के वर्षों सहित) खत्म होने तक सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) के तौर पर रखा जाएगा।
बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक
बोली पूर्व बैठक का समय एवं स्थान 12 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे

स्थान: संपदा विभाग, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, संसद मार्ग, नई दिल्ली
कोटेशन (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तारीख 24 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक
कोटेशन के भाग I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली को संपदा विभाग, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, संसद मार्ग, नई दिल्ली में खोले जाने की तिथि एवं समय

ii. भाग II - मूल्य बोली) खोलने की तिथि- अलग से सूचित की जाएगी)
24 अगस्त 2026 को अपराह्न 03:00 बजे


मूल्य बोली के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले कोटेशनकारों को सूचित किया जाएगा
कोटेशन फीस शून्य

6. कृपया यह भी ध्यान दें कि यदि कोई परिशिष्ट, शुद्धिपत्र अथवा संशोधन जारी किया जाता है, तो उसे केवल बैंक की वेबसाइट पर ही प्रकाशित किया जाएगा। कोटेशनकारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अद्यतन जानकारी हेतु बैंक की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

7. भारतीय रिज़र्व बैंक न्यूनतम कोटेशन को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी कोटेशन में पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना किसी कारण बताए सभी कोटेशनओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष