उपर्युक्त कार्य के लिए बोली-पूर्व बैठक संपदा विभाग द्वारा मुख्य कार्यालय भवन के सम्मेलन कक्ष में 30 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे निम्नलिखित की उपस्थिति में आयोजित की गई:
भारतीय रिज़र्व बैंक के लिए:
श्री बा कमल नायक, सहायक महाप्रबंधक
श्री आर के खंडेलवाल, सहायक प्रबन्धक (तक.- विद्युत)
श्री पलाश चौरसिया, सहायक प्रबन्धक (संपदा)
श्री स्वप्निल तुले, कनिष्ठ अभियंता (तक.- विद्युत)
निविदाकर्ता:
बैठक में कोई भी टेंडर भरने वाला शामिल नहीं हुआ।
संभावित बोलीदाताओं द्वारा उठाए गए प्रश्नों और उस पर बैंक के स्पष्टीकरण का सार इस प्रकार है:
प्रश्न: क्या ऐसी किसी कंपनी को टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जा सकती है, जिसका नागपुर में बिक्री के बाद की सेवा (आफ्टर-सेल्स सर्विस) देने के लिए कोई सर्विस सेटअप नहीं है? (ई-मेल के माध्यम से)?
स्पष्टीकरण: कृपया स्पष्टीकरण के लिए टेंडर डॉक्यूमेंट के पेज नंबर 4 पर दिए गए पॉइंट 2 (योग्यता मानदंड) के पैरा (v) को देखें।