ई-निविदा स.- 2026-27_RBIRanchi_1
राँची, झारखंड में विभिन्न स्थानों पर स्थित पट्टे पर लिए गए फ्लैटों की साप्ताहिक बाथरूम सफाई एवं त्रैमासिक गहन सफाई हेतु ई-निविदा प्रक्रिया के संबंध में 14 जुलाई 2026 को सुबह 11:30 बजे भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची के कॉन्फ्रेंस रूम में एक बोली-पूर्व बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में दो संभावित वेंडरों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों की सूची अनुलग्नक-क में दी गई है।
2. बैठक में उपस्थित वेंडरों को सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट (CPP) पोर्टल के माध्यम से बोलियां (bids) जमा करने की प्रक्रिया और तकनीकी विशिष्टताओं के बारे में जानकारी दी गई।
3. बैठक के दौरान प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों तथा बैंक द्वारा प्रदान किए गए स्पष्टीकरण निम्नानुसार हैं:
| क्र.सं. |
प्रश्न |
टिप्पणियाँ / उत्तर |
| 1. |
क्या सभी भाग लेने वाले बोलीदाताओं (bidders) के लिए बयाना जमा राशि (EMD) जमा करना अनिवार्य है? |
चूंकि अनुमानित लागत ₹9,00,000.00 है, इसलिए पात्र वेंडरों (जैसे MSEs, आदि) के लिए EMD राशि जमा करने से छूट दी गई है। ऐसी छूट के पात्र बोलीदाताओं को अपनी बोली के साथ वैध सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। हालांकि, सफल बोलीदाता को कार्य आवंटित होने के बाद EMD राशि के बराबर सुरक्षा जमा (Security Deposit) राशि जमा करनी होगी। |
| 2. |
क्या कार्य के लिए आवंटित फ्लैटों की संख्या पूरी अनुबंध अवधि के दौरान निश्चित रहेगी? |
यह स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में फ्लैटों की संख्या 43 है। हालांकि, आवश्यकता के आधार पर अनुबंध अवधि के दौरान यह संख्या बढ़ या घट सकती है। भुगतान वास्तविक रूप से सर्विस किए गए फ्लैटों की संख्या के अनुसार किया जाएगा। |
नोट: यह दस्तावेज़ निविदा का हिस्सा माना जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
राँची
अनुलग्नक-क
14 जुलाई 2026 को आयोजित बोली-पूर्व बैठक में भाग लेने वाले प्रतिभागी
| क्रमांक |
नाम |
संगठन / फर्म |
| 1 |
श्री नितिन गौरव, प्रबंधक |
भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची |
| 2 |
श्री अमित कुमार, सप्र |
भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची |
| 3 |
श्री विवेक कुमार, सहायक |
भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची |
| 4 |
श्री अनिल कुमार पांडे |
जेएमडी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड |
| 5 |
बिक्रम राम |
मेसर्स बिक्रम राम |
|