बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (179.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
आरबीआई अधिकारियों के क्वार्टर, कपिला ब्लॉक, केएचबी गेम्स विलेज, कोरमंगला, बेंगलुरु के चार टावरों की संरचनात्मक स्थिति का आकलन और मरम्मत/रिट्रोफिटिंग योजना (चरणवार) के लिए

आरबीआई अधिकारियों के क्वार्टर, कपिला ब्लॉक, केएचबी गेम्स विलेज, कोरमंगला, बेंगलुरु के चार टावरों की संरचनात्मक स्थिति का आकलन और मरम्मत/रिट्रोफिटिंग योजना (चरणवार) के लिए एमएसटीसी वेबसाइट के माध्यम से पात्र सूचीबद्ध विक्रेताओं से ई-निविदा आमंत्रित करता है। विस्तृत निविदा सूचना सहित ई-निविदा एमएसटीसी की वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn और भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर "निविदाएं" मेन्यू के अंतर्गत उपलब्ध है।

2. ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी सूचीबद्ध बोली लगाने वालों को उपर्युक्‍त वेबसाइट में स्‍वयं को एमएसटीसी में पंजीकृत करना अनिवार्य होगा।

3. कार्य की अनुमानित लागत 24.80 लाख जीएसटी सहित (मात्र चौबीस लाख अस्सी हज़ार रुपये) है। हालांकि, वास्तविक राशि में भिन्नता हो सकती है।

4. ई-निविदा प्रक्रिया का कार्यक्रम निम्नानुसार है:

ई-आरएफपी सं. RBI/Bangalore Regional Office/Estate/9/26-27/ET/213
निविदा की पद्धति ई-प्रापण प्रणाली(ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम)
(ऑनलाइन – भाग-I: तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II – कीमत बोली, जो www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से की जानी है।)
पार्टियों द्वारा डाउनलोड करने के लिए एनआईटी की निर्धारित तिथि 14 जुलाई, 2026; दोपहर 12.00 बजे से
ड. बोली-पूर्व बैठक का दिनांक 21 जुलाई, 2026 को सुबह 11.00 बजे
बोली आरंभ तिथि 23 जुलाई, 2026; दोपहर 10.00 बजे से
निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 03 अगस्त, 2026 सुबह 10.00 बजे तक
भाग-I (तकनीकी बोली) खोलने की तिथि 03 अगस्त, 2026; सुबह 11.00 बजे से

5. भाग–I में निर्धारित सभी मानदंडों को पूरा करने वाले निविदाकारों/बोली लगाने वालों से ही संबंधित भाग-II अर्थात कीमत बोली को उसी दिन या बाद की तारीख में, बैंक द्वारा यथासूचित, खोला जाएगा। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी ई-निविदाओं को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

टिप्‍पणी: सभी निविदाकर्ता कृपया ध्यान दें कि ई-निविदा में कोई भी संशोधन / सुधार भविष्य में किए जाने पर, यदि कोई हों, उन्‍हें सिर्फ भारिबैं और एमएसटीसी वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा, यह नोटिस केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में उद्धरण देने के लिए खुला निमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा की जाती है और यह चयनित खरीद इकाई के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अवांछित प्रस्तावों को नजरअंदाज किया जा सकता है। तथापि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेने की इच्छा रखते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक के पास नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
बेंगलुरु



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष