31 जुलाई 2026
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – जुलाई 2026
वर्ष 2026 के जुलाई माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 9 में दिए गए हैं।
मुख्य बातें:
ऋण दरें:
-
एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) जून 2026 में 8.53 प्रतिशत (मई 2026 में 8.51 प्रतिशत) रही।
-
एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर जून 2026 में थोड़ी कम होकर 8.96 हो गई, जोकि मई 2026 में 8.97 प्रतिशत थी।
-
एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) की माध्यिका जुलाई 2026 में 8.60 प्रतिशत (जून 2026 में 8.50 प्रतिशत) रही।
-
जून 2026 में, नए और बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर में विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित रुख देखा गया।
जमा दरें:
-
एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) जून 2026 में 5.99 प्रतिशत (मई 2026 में 5.83 प्रतिशत) रही।
-
एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर मई 2026 में 6.57 प्रतिशत से थोड़ा बढ़कर जून 2026 में 6.58 प्रतिशत हो गया।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/793 |