बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(369 kb )
भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद

31 जुलाई 2026

भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद

भारत सरकार ने नीलामी के माध्यम से 20,000 करोड़ (अंकित मूल्य) की कुल राशि के लिए अपनी प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की घोषणा की है। वापसी-खरीद का प्रतिभूति-वार विवरण निम्नानुसार है:

क्रम सं. प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख
1. 7.33% जीएस 2026 30 अक्तूबर 2026
2. 5.74% जीएस 2026 15 नवंबर 2026
3. 8.15% जीएस 2026 24 नवंबर 2026
4. 8.24% जीएस 2027 15 फरवरी 2027

20,000 करोड़ की कुल सीमा के भीतर अलग-अलग प्रतिभूतियों के लिए कोई अधिसूचित राशि नहीं है। प्रतिभूतियों की नीलामी एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करके आयोजित की जाएगी। नीलामी के लिए प्रस्ताव 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:30 से पूर्वाह्न 11:30 के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में प्रस्तुत किए जाए। नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और निपटान 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को होगा।

भारत सरकार निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित रखती है:

  • अलग-अलग प्रतिभूतियों की वापसी-खरीद की मात्रा तय करना।

  • 20,000 करोड़ की अधिसूचित राशि से अधिक या कम स्वीकार करना।

  • बिना कोई कारण बताए किसी या सभी प्रस्तावों को पूर्णतः या आंशिक रूप से स्वीकार या अस्वीकार करना।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/794


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष