3 अगस्त 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने श्रीमती मोनिशा चक्रवर्ती को नए कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्त किया
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने श्रीमती मोनिशा चक्रवर्ती को 3 अगस्त 2026 से कार्यपालक निदेशक (ईडी) के रूप में नियुक्त किया है।
ईडी के रूप में पदोन्नत होने से पूर्व, श्रीमती मोनिशा चक्रवर्ती पर्यवेक्षण विभाग में प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थीं।
एक पेशेवर केंद्रीय बैंकर के रूप में, श्रीमती मोनिशा चक्रवर्ती को रिज़र्व बैंक में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है, और उन्होंने पर्यवेक्षण, विदेशी मुद्रा तथा सरकारी और बैंक लेखा के क्षेत्रों में काम किया है। वह आरबीआई के तुलन-पत्र और लाभ-हानि खाते के प्रारूप की समीक्षा के लिए गठित एक तकनीकी समिति से जुड़ी थीं। श्रीमती चक्रवर्ती ने बैंकिंग ओम्बड्समैन के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं।
कार्यपालक निदेशक के रूप में, श्रीमती मोनिशा चक्रवर्ती विदेशी मुद्रा विभाग और वित्तीय बाज़ार विनियमन विभाग का कार्यभार संभालेंगी।
श्रीमती मोनिशा चक्रवर्ती ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और व्यावसाय अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/801 |