बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(346 kb )
आर्थिक/बैंकिंग/वित्तीय विषयों पर हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन योजना - वर्ष 2025-26

4 अगस्त 2026

आर्थिक/बैंकिंग/वित्तीय विषयों पर हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन योजना - वर्ष 2025-26

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग हिंदी क्षेत्र में मौलिक पुस्‍तक लेखन और शोध को प्रोत्साहित करने के लिए ‘आर्थिक/बैंकिंग/वित्तीय विषयों पर हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन योजना’ प्रारंभ की है। इस योजना के अंतर्गत भारतीय विश्वविद्यालयों (यूजीसी मान्यता प्राप्त) के कार्यरत/सेवानिवृत्‍त प्रोफेसरों (सहायक और एसोशिएट प्रोफेसर, आदि सहित) को आर्थिक/बैंकिंग/वित्तीय विषयों पर हिंदी में लिखी गई मौलिक पुस्तकों के लिए 1,25,000.00 (एक लाख पचीस हजार रुपये) के तीन पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। योजना के ब्योरे अनुलग्नक में दिए गए हैं। इस योजना में भाग लेने के इच्छुक सभी संबंधितों से अनुरोध है कि वे अपना नामांकन निर्धारित प्रारूप में इस प्रकार भेजने की व्यवस्था करें कि प्रविष्टियाँ 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 05.00 बजे तक मुख्‍य महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, राजभाषा विभाग, केंद्रीय कार्यालय, सी-9, आठवीं मंजिल, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई - 400 051 को प्राप्त हो जाए।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/804


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष