15 जुलाई 2026
“इंडियन मर्केंटाइल कॉ-ओपरेटिव बैंक लि., लखनऊ” को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी
अनुसूची से हटाना
दिनांक 22 जून 2026 को भारत के राजपत्र (भाग III - खंड 4) में प्रकाशित दिनांक 04 जून 2026 की अधिसूचना सीओ.डीओआर.आरएयूजी.सं.एस1887/08.08.007/2026-27 के द्वारा इंडियन मर्केंटाइल कॉ-ओपरेटिव बैंक लि., लखनऊ को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची से हटा दिया गया है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/673 |