बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (306.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - रिज़र्व बैंक स्टाफ कॉलेज, चेन्नई में खानपान सेवाएं प्रदान करने और वेंडिंग मशीन के माध्यम से चाय/कॉफी की आपूर्ति के लिए

शुद्धिपत्र – दिनांक 05 मई 2025

शुद्धिपत्र – दिनांक 24 अप्रैल 2025

कॉलेज ने 11 अप्रैल 2025 को पात्र विक्रेताओं से उपर्युक्‍त विषय से संबंधित कार्य के लिए ई-निविदा आमंत्रित की थी। निविदा की अनुसूची के अनुसार, बोली पूर्व बैठक, वरिष्ठ अधिकारी श्री आर गणेश कुमार, उप महाप्रबंधक/ संकाय सदस्‍य, जिनका नामांकन प्रधानाचार्य के दिनांक 21 अप्रैल 2025 के कार्यालय आदेश के माध्‍यम से किया गया, की उपस्थिति में पूर्वाह्न 11.00 बजे सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई थी।

2. (a) बैठक में भाग लेने वाले बैंक के अधिकारियों की सूची:

S.No. अधिकारियों के नाम औहदा
1. श्री आर गणेश कुमार उप महाप्रबंधक / संकाय सदस्‍य
2. श्रीमती नबोनीता बसाक सहायक महाप्रबंधक
3. श्री. कीथवर्ड प्रबंधक
4. श्री. अडुला मुरली सहायक प्रबंधक

(b) बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की सूची:

S. No. कंपनी/फर्म का नाम प्रतिनिधि का नाम
1 अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड श्री ए मार्कंडेयन और श्रीमती आर दीपा
2 पैनोरमा एंटरप्राइजेज श्री सी जगन
3 एए ग्लोब सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हरिवंश बजाज

3. बोली पूर्व बैठक के दौरान प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रश्न और कॉलेज द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण निम्‍नलिखित तालिका में प्रस्‍तुत हैं:

S.No विक्रेता द्वारा उठाए गए प्रश्न कॉलेज की ओर से दिया प्रत्‍युत्‍तर
1. क्या निविदा दस्तावेज की मूल्य बोली में उल्लिखित अनुमानित मात्रा नौ महीने की है या एक वर्ष की? निविदा दस्तावेज में उल्लिखित अनुमानित मात्रा एक वर्ष के लिए है। इसे नौ महीने के लिए आनुपातिक रूप से लागू किया जाएगा और इस संबंध में तुरंत एक शुद्धिपत्र जारी किया जाएगा।
2. क्या ईएमडी के बदले में बीजी की मूल प्रति या प्रतिलिपि महाविद्यालय में जमा करनी होगी? यह सूचित किया गया है कि विक्रेताओं को निविदा दस्तावेज में उल्लिखित नियत तिथि से पहले ईएमडी के बदले मूल बीजी महाविद्यालय में जमा करानी होगी।
3. क्या पात्रता मानदंड को पूरा करने के लिए समूह कंपनी के अनुभव या वित्तीय स्थिति को जोड़ा जा सकता है। नहीं। समूह कंपनी के अनुभव या वित्तीय स्थिति को एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता।
4. क्या स्थानीय कार्यालय के पता प्रमाण के रूप में पट्टा समझौता पर्याप्त होगा? पट्टा समझौते के अतिरिक्त, हमने विक्रेताओं को निविदा दस्तावेज में उल्लिखित वैध जीएसटी पंजीकरण / सरकारी लाइसेंस प्रमाणपत्र आदि प्रस्तुत करने की सलाह दी।

मुख्य महाप्रबंधक / प्रधानाचार्या
रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय
नंबर 359, अण्‍णा सालै
तेयनांपेट
चेन्नई – 600 018

24 अप्रैल 2025


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष