बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली प्रेषण के साथ पुलिस एस्कॉर्ट को वाहन उपलब्ध कराने के लिए दो बोली प्रणाली (तकनीकी बोली और मूल्य बोली) के तहत ई-निविदा आमंत्रित करता है। संविदा की अवधि प्रारंभ में 07 माह और 15 दिन के लिए होगी, यानी 16 अगस्त, 2025 से 31 मार्च, 2026 तक, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन और आपसी करार पर अगले दो वर्ष के लिए (एक बार में केवल एक वर्ष के लिए) लिए बढ़ाया जा सकता है। ई-निविदा के साथ विस्तृत निविदा नोटिस और सामान्य निर्देश एमएसटीसी साइट https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ और आरबीआई की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर "निविदा" मेनू के तहत उपलब्ध है।
2. सभी इच्छुक निविदाकारों को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एमएसटीसी पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा।
3. निविदा कार्य की अनुमानित लागत लगभग ₹13.52 लाख प्रतिवर्ष है, हालाँकि वास्तविक राशि इससे भिन्न हो सकती है।
4. ई-निविदा प्रक्रिया की समय-सारणी निम्नानुसार है:
| क |
ई-निविदा संख्या |
आरबीआई/दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय/निर्गम/1/25-
26/ईटी/121[पुलिस को वाहन उपलब्ध कराना] |
| ख |
देखने के लिए एमएसटीसी वेबसाइट पर ई-निविदा की उपलब्धता |
22-05-2025 को 11.00 बजे से |
| ग |
आफ़लाइन बोली पूर्व बैठक (स्वैच्छिक) |
13-06-2025 को 11:30 बजे |
| घ |
ई-निविदा भरने हेतु प्रारम्भ तिथि |
16-06-2025 को 11:00 बजे से |
| ड़ |
ईएमडी भरने हेतु अंतिम तिथि तथा समय |
26-06-2025 को दोपहर 12:00 बजे तक |
| च |
ई-निविदा भरने हेतु अंतिम तिथि तथा समय |
26-06-2025 को 14:00 बजे तक |
| छ |
पार्ट–I (तकनीकी बोली) खोलने की तिथि |
26-06-2025 को 15:00 बजे |
5. ई-निविदा का भाग-II उसी दिन या बैंक द्वारा सूचित बाद की किसी तारीख को केवल उन निविदाकर्ताओं का खोला जाएगा जिन्हें निविदा के भाग–1 की जांच के बाद पात्र पाया जाएगा। बैंक, कोई भी कारण बताए बिना किसी भी या सभी ई-निविदाओ को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
नोट: सभी निविदाकारों को यह ध्यान रखना होगा कि भविष्य में इस ई-निविदा के संबंध में जारी किए गए कोई संशोधन / सुधार, केवल आरबीआई और एमएसटीसी की वेबसाइट पर अधिसूचित किये जाएंगे और इसकी कोई सूचना समाचार पत्र में अलग से प्रकाशित नहीं की जाएगी।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली
स्थान: नई दिल्ली
दिनांक: 22 मई, 2025 |