जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त भारतीय रिज़र्व बैंक, हैदराबाद कार्यालय, (इसके बाद इसे "बैंक” कहा जाएगा), बैंक में ताजे दूध / कॉफी / चाय वेंडिंग मशीनों की स्थापना और रखरखाव के लिए मानव शक्ति की आपूर्ति के लिए दो बोली प्रणाली (भाग-I, तकनीकी बोली और भाग-II, वित्तीय बोली) के तहत निविदा आमंत्रित करने का इरादा रखता है। अनुबंध छह ताजे दूध / कॉफी / चाय वेंडिंग मशीनों की स्थापना के लिए, प्रारंभ में 01 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि के लिए वैध होगा और उसके बाद दो और वर्षों (एक बार में एक वर्ष) के लिए नवीनीकृत किया जाएगा।
ई-निविदा के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुसार निविदाकारों को अपना प्रस्ताव, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से, सभी प्रकार से पूर्ण सहायक दस्तावेजों के साथ 18 मई 2025 को 17:00 बजे या उससे पहले प्रस्तुत करना चाहिए। राशि ₹50,000/- (केवल पचास हजार रुपये) की ईएमडी का भुगतान 18 मई 2025 को 17:00 बजे या उससे पहले एनईएफटी के माध्यम से किया जाना है। भाग-I (तकनीकी बोली) 19 मई 2025 को 11:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोली जाएगी। भाग-I (तकनीकी बोली) खोलने के दिन अवकाश घोषित होने की स्थिति में, इसे अगले कार्य दिवस खोला जाएगा।
निविदा दस्तावेज वेबसाइट www.rbi.org.in से "Tenders" और www.mstcecommerce.com/eprocn लिंक के तहत डाउनलोड किया जा सकता है। इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल वेबसाइट/ई-पोर्टल पर ही अपलोड किया जाएगा। निविदाकार को किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र/ स्पष्टीकरण के लिए उपरोक्त वेबसाइट/ई-पोर्टल को नियमित रूप से देखना चाहिए। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
ई-निविदा की अनुसूची निम्नानुसार है:
ई-निविदा सं. |
आरबीआई/हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय/एचआरएमडी/1/25-26/ईटी/28 |
निविदा का नाम |
भारतीय रिजर्व बैंक, सैफाबाद, हैदराबाद में ताजे दूध / कॉफी / चाय वेंडिंग मशीनों की स्थापना और रखरखाव के लिए मानव शक्ति की आपूर्ति |
निविदा का माध्यम |
(ऑनलाइन भाग-I - पूर्व आर्हता मानदंड एवं तकनीकी वाणिज्यिक बोली और भाग-II - मूल्य बोली https://www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से) |
पार्टियों के लिए निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी), डाउनलोड हेतु उपलब्ध होने वाली तिथि |
11 अप्रैल, 2025, 10:00 बजे से |
बोली पूर्व बैठक की तारीख |
07 मई, 2025, प्रात: 11:00 बजे, |
बोली पूर्व बैठक का स्थान |
मिटींग कक्ष, 5 वी मंजिल, भारतीय रिजर्व बैंक, सैफाबाद, हैदराबाद |
बोली की अनुमानित लागत |
₹25,00,000/- (पच्चीस लाख रुपये मात्र) |
www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ऑनलाइन माध्यम से तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ई-टेंडर की शुरुआती तारीख |
09 मई, 2025, प्रात: 11:00 बजे से |
बयाना राशि सहित तकनीकी वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख |
18 मई 2025 को 17:00 बजे तक |
निविदा भाग-I खोलने की तारीख, समय व स्थान |
19 मई 2025 को 11:30 बजे |
निविदा भाग-II खोलने की तारीख, समय व स्थान |
सभी पात्र बोलीदाताओं के संबंध में निविदा का भाग-II (वित्तीय बोली) अगली तारीख को खोला जाएगा, जिसे योग्य निविदाकारों को पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा। |
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
हैदराबाद |