ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (71.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार उपरोक्त निविदा (ई-निविदा संख्या – आरबीआई/हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय/एचआरएमडी/1/25-26/ईटी/28) की बोली पूर्व बैठक दिनांक 07 मई 2025 को अपराहण 11:00 बजे ऑफलाइन माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक, हैदराबाद, मुख्य कार्यालय भवन में रखी की गई थी। प्रतिभागियों की सूची नीचे दी गई है:
| प्रतिभागियों की सूची |
| क्र.सं. |
आरबीआई अधिकारियों के नाम (श्री/श्रीमती) |
पदनाम |
| i. |
अमोल वाढोणकर |
सहायक प्रबंधक |
| ii. |
सरवणकुमार आर |
सहायक प्रबंधक |
| iii. |
वी कुशल रेड्डी |
सहायक |
| क्र.सं. |
फर्म/कंपनी का नाम |
प्रतिनिधि का नाम (श्री/श्रीमती) |
| i. |
ट्रू वैल्यू मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड |
राजेश्वर |
2. सर्वप्रथम, बैठक में प्रतिभागी का स्वागत किया गया तथा उन्हें कार्य के दायरे तथा मुख्य विशेषताओं के साथ-साथ निविदा दस्तावेज के महत्वपूर्ण निर्देशों से अवगत कराया गया। प्रतिभागी से अनुरोध किया गया कि यदि कोई स्पष्टीकरण हो तो वह मांग लें। बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रश्नों/शंकाओं का समाधान किया गया:
| क्र.सं. |
प्रश्न |
आरबीआई अधिकारियों द्वारा स्पष्टीकरण |
| i. |
कौन से दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे? |
यह स्पष्ट किया गया कि निविदा दस्तावेज के पृष्ठ 40 में उल्लिखित दस्तावेजों को विधिवत भरकर और हस्ताक्षर करके एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड किया जाना चाहिए। इसके अलावा, यह सलाह दी गई कि विधिवत हस्ताक्षरित निविदा दस्तावेज (सभी पृष्ठ) भी पोर्टल पर अपलोड किए जाने चाहिए। |
| ii. |
कितने ग्राहक फीडबैक प्रमाणपत्र आवश्यक हैं? |
यह स्पष्ट किया गया कि न्यूनतम दो ग्राहक फीडबैक प्रमाणपत्र अपलोड किए जाने चाहिए। |
| iii. |
वित्तीय बोली में किस प्रकार की अन्य लागत को शामिल किया जाना चाहिए? |
विक्रेता को कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन, मानव शक्ति लागत, कच्चे माल की लागत, डिस्पोजेबल कप, चीनी, मशीनों के प्रतिस्थापन आदि पर उचित विचार करने के बाद ही मूल्य उद्धृत करना चाहिए। |
3. बैठक सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुई।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
हैदराबाद | |