नागपुर में भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालय भवनों में हैंडलरों के साथ खोजी श्वान की सेवाएं प्रदान करने के लिए वार्षिक सेवा अनुबंध हेतु पूर्व-योग्यता मानदंडों को पूरा करने वाली पात्र फर्म/ ठेकेदारों से दो भागों (भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - मूल्य बोली) में ई-निविदा आमंत्रित किया जाता है। संविदा की प्रारम्भिक अवधि 31 मार्च 2025 तक होगी जिसे संतोषजनक प्रदर्शन होने की स्थिति मे अधिकतम दो वर्षों के लिये, एक बार मे अधिकतम एक वर्ष के लिए या बैंक द्वारा निर्धारित अन्य अवधि / मापदंडों के लिये विस्तारित किया जा सकता है।
| क्रमसं |
मदें |
विवरण |
| 1 |
ई-निविदा सं |
RBI/Nagpur Regional Office/Others/2/23-24/ET/357 |
| 2 |
निविदा का तरीका |
एमएसटीसी वेबसाइट पर केवल ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II – मूल्यबोली) के माध्यम से लिंक- www.mstcecommerce.com/eprocn |
| 3 |
कार्य का नाम |
बैक के नागपुर स्थित कार्यालय भवनों हैंडलरों के साथ खोजी श्वान की सेवाएं प्रदान करने के लिए वार्षिक सेवा अनुबंध |
| 4 |
अनुमानित लागत |
लगभग ₹24,50,000/- (चौबीस लाख पचास हजार रुपये मात्र) प्रतिवर्ष सभी करों सहित |
| 5 |
i) बयाना राशि जमा |
₹49,000/- (उनचास हज़ार रुपये मात्र)
(1) एनईएफटी के माध्यम से आरबीआई खाता संख्या. 8714295, आईएफएससी कोड: RBIS0NGPA01 (5वा और 10वा अंक शून्य है),
अथवा
(2) भारतीय रिजर्व बैंक, नागपुर के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट,
अथवा
(3) बैंक के मानक प्रोफार्मा (अनुबंध - IV) में अनुसूचित बैंक द्वारा जारी एक अपरिवर्तनीय बैंक गारंटी |
| ii) निविदा शुल्क |
शून्य |
| 6 |
लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मेसर्स एमएसटीसी लि. के सूचना के अनुसार एमएसटीसी पेमेंट गेटवे /एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से संविदा के कुल अनुमानित लागत के 0.05% + जीएसटी @18% |
| 7 |
निष्पादन गारंटी |
उद्धृत राशि का 5%
(सफल बोलीदाता द्वारा प्रस्तुत किया जाना है) |
| 8 |
पार्टियों के लिए डाउनलोड करने के लिए एनआईटी उपलब्ध होने की तिथि |
10 जनवरी 2024 को 1200 बजे से |
| 9 |
प्री-बिड बैठक (ऑनलाइन) |
07 फरवरी 2024 को 1030 बजे
(सिस्को वेबएक्स के माध्यम से),
प्री-बिड बैठक में भाग लेने के इच्छुक पक्ष वेबएक्स लिंक के लिए saurabhverma1@rbi.org.in या avinashkumar@rbi.org.in पर ईमेल के माध्यम से अनुरोध कर सकते हैं। वेबएक्स लिंक दिनांक 31 जनवरी 2024 को अथवा उसके बाद प्रदान किया जाएगा। |
| 10 |
ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
09 फरवरी 2024 को 1200 बजे से |
| 11 |
बयाना राशि (EMD) जमा करने की अंतिम तिथि |
20 फरवरी 2024 को 1100 बजे तक |
| 12 |
तकनीकी-वाणिज्यिक बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तिथि |
20 फरवरी 2024 को 1200 बजे तक |
| 13 |
भाग I : (तकनीकी वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख व समय |
20 फरवरी 2024 को 1630 बजे |
| भाग II : (वित्तीय बोली) खोलने की तारीख व समय |
भाग-II अर्थात वित्तीय बोली खोलने की तिथि की सूचना भाग-I में सभी पात्र बोलीदाताओं को ई-मेल द्वारा अलग से दी जाएगी। |
| 14 |
निविदा की वैधता |
निविदा के भाग-I के खुलने की तिथि से तीन माह तक |