ए) विभाग का नाम |
मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै |
बी) ई-निविदा सं. |
आरबीआई/चेन्नै/एचआरएमडी/11/22-23/ई टि/69 |
सी) कार्य का विवरण |
आरबीआई चेन्नै में बैंक की आवासीय कॉलनियां (रिज़र्व बैंक स्टाफ क्वार्टर्स, कोयम्बेडु और अण्णा नगर) में सुविधा प्रबंधन सेवाएं (केयरटेकिंग और कैटरिंग) |
डी) निविदा का माध्यम |
ई-खरीद प्रणाली ऑनलाइन (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के ज़रिए भाग 1 - तकनीकी बोली और भाग - 2 मूल्य बोली) |
ई) पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए एनआईटी उपलब्धता तारीख |
13 मई 2022 को 17.00 बजे से |
एफ) संविदा की अनुमानित लागत |
प्रति वर्ष ₹31,00,000/- (केवल इकतीस लाख रुपए) जीएसटी सहित। (शुरुआत में 01 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2023 तक 09 महीने के लिए। एजेंसी द्वारा संतोषजनक प्रदर्शन और आरबीआई चेन्नै के विवेक के अधीन आगे दो साल तक यानी 31 मार्च 2025 (एक बार में एक वर्ष) तक की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है। |
जी) बयाना जमा राशि (ईएमडी) |
₹62,000/- (केवल बासठ हजार रुपये) एनईएफटी द्वारा
लाभार्थी का नाम: एचआरएमडी-आवंटन, आरबीआई-चेन्नै।
लाभार्थी खाता नंबर: 186003001 आईएफएससी:
RBIS0CNPA01 (5वां और 10वां अंक शून्य है)
ईएमडी जमा करने का प्रमाण, एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। बोलीदाताओं को यह भी सूचित किया जाता है कि वे ईमेल आईडी: allotmentchennai@rbi.org.in पर लेनदेन संख्या (स्कैन की गई प्रति) के साथ भुगतान संबंधी प्रमाण भेजें। |
एच) ईएमडी की प्रस्तुति के लिए अंतिम तारीख |
05 जून 2022 को 17.00 बजे |
आई) https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर तकनीकी बोली और वित्तीय बोली प्रारंभ होने की तारीख |
26 मई 2022 को 11.00 बजे |
जे) तकनीकी बोली और वित्तीय बोली की प्रस्तुति के लिए ऑनलाइन ई-संविदा समाप्त होने की तारीख |
05 जून 2022 को 17.00 बजे |
के) भाग-1 (यानी तकनीकी बोली) खोलने की तारीख और समय
भाग-2 (यानी वित्तीय बोली) खोलने की तारीख और समय |
06 जून 2022 को 12.00 बजे
भाग-2 (वित्तीय बोली) केवल उन्हीं बोलीदाताओं की इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोली जाएगी जिनका भाग-1 (तकनीकी बोली) आरबीआई, चेन्नै द्वारा स्वीकार्य पायी जाती है। ऐसे बोलीदाताओं को उनके द्वारा दिए गए वैध ईमेल के माध्यम से भाग-2 (वित्तीय बोली) खोलने की तारीख के बारे में सूचित किया जाएगा। |
एल) बोली-पूर्व बैठक (ऑफलाइन) |
इच्छुक बोलीदाताओं को निविदा के विभिन्न पहलुओं, जिन्होंने इसे बैंक के प्रामाणिक स्रोत से हल करने का विकल्प चुना है को स्पष्ट करने के लिए एक बोली-पूर्व बैठक आयोजित की जाएगी।
बोली-पूर्व बैठक की तिथि और समय: 11:30 - 24 मई 2022
बोली-पूर्व बैठक का स्थान: भारतीय रिजर्व बैंक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, सम्मेलन कक्ष नंबर 1, दूसरी मंजिल, फोर्ट ग्लेसिस, राजाजी सालै, ब्रॉडवे, चेन्नै 600001।
अस्वीकरण: बोली-पूर्व बैठक में केवल सहभागिता संविदा प्रदान करने की गारंटी नहीं देगी और यह निविदा में उल्लिखित शर्तों एवं निबंधनों के अधीन है।
बोली-पूर्व बैठक में भाग लेना केवल स्वैच्छिक है और इसमें भाग लेने की सभी व्यवस्था इच्छुक बोलीदाताओं द्वारा की जानी चाहिए।
बोली-पूर्व बैठक प्रामाणिक/अधिकृत बैंक स्रोत से संपूर्ण निविदा में किसी भी प्रावधान पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए केवल एक मंच है और बैंक किसी भी परिस्थिति में किसी भी शर्तों एवं निबंधनों को शिथिल करने के किसी भी दावे को हतोत्साहित करता है।
बैठक की तिथि और समय परिवर्तन के अधीन है। बैंक यदि आवश्यक समझे तो अपने विवेक से बोली-पूर्व बैठक को रद्द कर सकता है। |