उपर्युक्त कार्य के लिए बोली-पूर्व बैठक 24 मई 2022 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11.30 बजे सम्मेलन कक्ष सं.1, दूसरी मंजि़ल, भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै में आयोजित की गई थी। बोली-पूर्व बैठक के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक और फर्मों/ संभावित निविदाकारों के निम्नलिखित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे:
क्र.सं. |
आरबीआई के अधिकारी का नाम व पदनाम |
1 |
श्री डी श्रीकुमार, समप्र (जेडटीसी) |
2 |
श्री संतोष के, समप्र (एचआरएमडी) |
3 |
श्री पी विनय राजीव, प्रबंधक (एचआरएमडी) |
4 |
श्री उप्पाला नागराजू, सप्र (एचआरएमडी) |
5 |
श्री सुनिल कदम, सप्र (जेडटीसी) |
6 |
श्री अब्रहाम के, सप्र (एचआरएमडी) |
क्र.सं. |
फर्म/ कंपनी का नाम |
प्रतिनिधि का नाम |
1 |
श्री राघवेंद्रा एंटरप्राइसेज़ |
श्री मणिकंडन |
उक्त कंपनी/ फर्म द्वारा उठाए गए प्रश्नों के लिए दिए गए स्पष्टीकरण निम्नानुसार हैं:
क्र.सं. |
प्रश्न/ प्रस्ताव |
आरबीआई के अधिकारी द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण |
1. |
क्या आरबीओक्यू, अण्णा नगर वीओएफ के लिए मानवशक्ति/ श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाएगी? |
अधिभोग और उपयोग के आधार पर बाद में श्रम बल बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। कृपया निविदा दस्तावेज का पृष्ठ 15 देखें (खंड IV – सामान्य निबंधन व शर्तें)। |
2. |
क्या ईएमडी की छूट लागू है? |
ईएमडी की छूट लागू नहीं है। |
3. |
क्या न्यूनतम मज़दूरी के बढ़ाए जाने पर हमें ईएसआई और ईपीएफ को बढ़ाना होगा? |
जी हां। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निविदा दस्तावेज का पृष्ठ 11 – भाग-।। देखें (वित्तीय बोली)। |
4. |
एमएसटीसी पोर्टल में बोलियां प्रस्तुत करते समय क्या हमें जीएसटी सहित दरें कोट करनी हैं? |
जी नहीं। जीएसटी को छोड़कर दरें कोट की जा सकती हैं। कृपया निविदा दस्तावेज का पृष्ठ सं.58 देखें। |
5. |
समाचार-पत्र का कोटेशन कैसे दिया जाना चाहिए? |
कृपया निविदा दस्तावेज का पृष्ठ 59 देखें। कोटेशन एक वर्ष की अवधि में प्रति कमरे हेतु एक समाचार-पत्र देने के लिए दिया जाए। |
6. |
क्या भोजन की दरों में अन्य दरों, जैसे- न्यूनतम मज़दूरी, वेल्कम किटों और बेव्रिज किटों को भी शामिल किया जाना है? |
जी नहीं। भोजन की मदों का दर कार्ड चयनित वेंडर को कार्य आदेश जारी किए जाने के बाद शेयर किया जाए। यदि वह पारस्परिक रूप से स्वीकार्य हो तो कार्यालय द्वारा उसे अनुमोदित किया जाएगा। |
7. |
क्या कोटेशन में लॉन्ड्री की दरें शामिल की जानी चाहिए? |
जी नहीं। जहां तक वीओएफ/ प्रशिक्षार्थी फ्लैटों के लिनन की लॉन्ड्री दरों का प्रश्न है उन्हें दरें कोट करने से पहले हिसाब में शामिल कर लिया जाए। निवासियों के लॉन्ड्री व्यय संबंधित निवासियों द्वारा सीधे वहन किए जाएंगे। |
2. उपर्युक्त स्पष्टीकरण आशयित बोली लगाने वालों की सूचना हेतु जारी किए गए हैं। बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त बोली दस्तावेज़/ करार का हिस्सा होगा। बोली दस्तावेज़ के सभी नियम और शर्तें तथा विनिर्देश अपरिवर्तित रहेंगे। अत:, इसे निविदाकारों द्वारा निविदा के साथ हस्ताक्षरित करके प्रस्तुत किया जाएगा। बोलियों को प्रस्तुत करने का यह अर्थ लगाया जाएगा कि वे बोली दस्तावेज और उपर्युक्त स्पष्टीकरणों के अनुरूप हैं।
क्षेत्रीय निदेशक
भा. रि .बैं. चेन्नै
|