आवेदन-पूर्व प्रस्तुतीकरण बैठक
भारतीय रिजर्व बैंक, राँची अपने कार्यपालकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अधिकृत व्यक्तियों के उपयोग हेतु आवश्यकता अनुसार किराये पर वाहन उपलब्ध करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित, अनुभवी एवं सक्षम कार रेंटल/हायरिंग एजेसियों के पैनल गठन (एम्पैनलमेंट) के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। यह व्यवस्था 01 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगी और एजेंसी के संतोषजनक प्रदर्शन पर आधारित होगी।
एम्पैनलमेंट से संबंधित विस्तृत सूचना भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर (https://www.rbi.org.in) पर उपलब्ध है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख और समय 04 जून 2026 को अपराह्न 03:00 बजे है।
बैंक के पास किसी भी या सभी आवेदन को बिना कारण बताए अस्वीकृत करने का अधिकार सुरक्षित है।
यदि भविष्य में इस एम्पैनलमेंट सूचना से संबंधित किसी प्रकार का संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जायेगा, तो इसकी सूचना केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर दी जाएगी तथा इसे किसी समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक झारखंड
दिनांक: 07 मई 2026