जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त
1. भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै (जिसे इसके बाद "आरबीआई" कहा गया है) द्वारा पात्र बोलीदाताओं से 9 मीट्रिक टन लोडिंग क्षमता वाले पूरी तरह से बंद कंटेनर ट्रक/वाहनों की आपूर्ति के लिए दो भागों वाली निविदा आमंत्रित की जाती है। ट्रक/वाहनों की बॉडी पर्याप्त मोटाई की धातु से बनी हुई हो और अधिमानतः बुलेट प्रूफ / छेड़छाड़ रोधी और सुरक्षित छेड़छाड़ रोधी डबल लॉकिंग व्यवस्था से युक्त हो तथा उनमें ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस), सीसीटीवी, अग्निशामक यंत्र और हूटर लगा हुआ हो। इन वाहनों का उपयोग बॉक्सों में पैक किए गए बैंक नोटों के परिवहन के लिए निम्न स्थानों से किया जाएगा:
(क) रेलवे स्टेशन/हवाई अड्डे/प्रेस/किसी भी स्थान या आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय से आरबीआई, चेन्नै
(ख) आरबीआई, चेन्नै से तमिलनाडु राज्य और पुदुचेरी संघ-शासित क्षेत्र स्थित मुद्रा तिजोरियों या आरबीआई, चेन्नै द्वारा विनिर्दिष्ट किसी अन्य स्थान पर
(ग) आरबीआई, चेन्नै के क्षेत्राधिकार में स्थित मुद्रा तिजोरियों से आरबीआई, चेन्नै द्वारा विनिर्दिष्ट किसी अन्य स्थान पर
2. विस्तृत निविदा दस्तावेज के साथ ई-निविदा सूचना एमएसटीसी की वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi और बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर "निविदाएं" मेनू के अंतर्गत उपलब्ध है।
3. सभी इच्छुक बोलीदाताओं को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी के साथ खुद को पंजीकृत करना होगा।
4. दो वर्ष की अवधि के लिए कार्य की अनुमानित लागत ₹30,00,000/- (लगभग) है, हालांकि, वास्तविक राशि भिन्न हो सकती है।
5. केवल वे बोलीदाता जो योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं इस निविदा में भाग लेने के पात्र हैं। चयनित बोलीदाता दो साल की अवधि के लिए यानी 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2028 तक बैंक नोटों के परिवहन के लिए पर्याप्त संख्या में पूरी तरह से बंद कंटेनर ट्रक/वाहन उपलब्ध कराएंगे, जिसे संविदा के नियमों और शर्तों के संतोषजनक कार्य निष्पादन के अधीन नियम और शर्तों में किसी भी बदलाव के साथ/बिना एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद उक्त सेवा के लिए नई निविदा के लिए नई बोली लगाई जा सकती है।
6. ई-निविदा प्रक्रिया की अनुसूची इस प्रकार है:
| क्र.सं. |
ई-निविदा अनुसूची |
अनुसूची की दिनांक और समय |
| 1 |
ई-निविदा संख्या |
RBI/Chennai Regional Office/Issue/1/25-26/ET/644 |
| 2 |
निविदा का माध्यम |
एमएसटीसी ई-कॉमर्स साइट पर ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्यम से (ऑनलाइन भाग I - तकनीकी बोली और भाग II - वित्तीय बोली) |
| 3 |
कार्य की अनुमानित लागत |
₹30,00,000/- (लगभग) (दो साल की अवधि के लिए) |
| 4 |
विज्ञापन की दिनांक |
26 नवम्बर 2025 |
| 5 |
एनआईटी (निविदा आमंत्रण सूचना) पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होने की दिनांक / एमएसटीसी की वेबसाइट पर ई-निविदा देखने की दिनांक |
26 नवम्बर 2025 प्रातः 10:00 बजे से |
| 6 |
लेन-देन शुल्क |
एमएसटीसी पोर्टल में उल्लिखित लेन-देन शुल्क का भुगतान एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी / आरटीजीएस के माध्यम से |
| 7 |
बयाना जमाराशि |
₹60,000/- (रुपये साठ हजार मात्र) |
| नाम: - आरबीआई, चेन्नै |
| खाता संख्या: - 8692299 (बयाना जमाराशि प्राप्ति) |
| आईएफएससी कोड: - RBIS0CNPA01 (दोनों शून्य) |
| 8 |
ऑफ़-लाइन बोली-पूर्व बैठक (वैकल्पिक) की दिनांक |
03 दिसम्बर 2025 प्रातः 11:00 बजे |
| 9 |
बोली शुरू होने की दिनांक |
05 दिसम्बर 2025 प्रातः 10:00 बजे से |
| 10 |
बयाना राशि जमा करने की अंतिम दिनांक |
22 दिसम्बर 2025 02:00 बजे तक |
| 11 |
बोली बंद होने की दिनांक |
22 दिसम्बर 2025 02:00 बजे तक |
| 12 |
भाग-I (तकनीकी बोली) खुलने की दिनांक और समय |
23 दिसम्बर 2025 प्रातः 11:00 बजे |
| 13 |
भाग-II (मूल्य बोली) खुलने की दिनांक और समय |
पात्र बोलीदाताओं को बाद में सूचित किया जाएगा |
7. ऊपर बताई गई किसी भी दिनांक को अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में, अगला कार्य दिवस यहां उल्लिखित संबंधित उद्देश्य के लिए लागू हो जाएगा। निविदा दस्तावेज www.mstcecommerce.com से डाउनलोड किया जा सकता है। इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल बैंक की वेबसाइट/ई-पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। निविदाकर्ता को उपरोक्त निविदा पर किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए नियमित रूप से उपरोक्त वेबसाइट/ई-पोर्टल देखना चाहिए।
8. ऊपर विनिर्दिष्ट सेवाएं सफल बोलीदाता द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक, निर्गम विभाग, चेन्नै को प्रदान की जानी हैं।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
चेन्नै |