बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (184.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त - अमीरपेट स्थित बैंक के अधिकारियों के क्वार्टर में सामुदायिक हॉल सहित मंजिरा ब्लॉक, येल्लारेड्डीगुडा स्थित बैंक के कर्मचारियों के क्वार्टर और आईजी मिंट चेरलापल्ली परिसर में आरबीआई के सिक्का भंडार का संरचनात्मक लेखापरीक्षा और मूल्यांकन - हैदराबाद के लिए

ई-निविदा संख्या - आरबीआई/हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय/संपदा/2/26-27/ईटी/31

उपरोक्त ई-टेंडर की निविदा-पूर्व बैठक 11 मई, 2026 को पूर्वाह्न 15:00 बजे संपदा विभाग, पहली मंज़िल, भारतीय रिज़र्व बैंक, हैदराबाद में आयोजित की गई थी।

2. दो फर्म, जिनके नाम मेसर्स स्टेड्रैंट टेक्नोक्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स आईएसएसपीएल लिमिटेड, के प्रतिनिधियों ने प्री-बिड मीटिंग में भाग लिया। फर्म के प्रतिनिधियों के सभी संदेहों को दूर किया गया और प्रमुख नियमों व शर्तों को उन्हें विस्तार से समझाया गया। प्रतिभागियों की सूची अनुलग्नक-I में उल्लिखित है।

निविदा-पूर्व बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रश्न / प्रस्ताव उठाए गए थे। बैंक द्वारा दी गई स्पष्टिकरण इस प्रकार हैं:

क्र. सं. प्रश्न बैंक का उत्तर
1 कृपया निर्मित क्षेत्रफल बताएं। अनुलग्नक - II देखें
2 क्या टेंडर में उल्लिखित प्रत्येक संपत्ति के लिए अलग-अलग मूल्यांकन रिपोर्ट देने की आवश्यकता है? हां।
3 क्या पृष्ठ संख्या 66 में उल्लिखित रिपोर्ट की सत्यापन जांच करनी है? अनुभाग - VI, पैरा 13. (c) हटा दिया गया है। रिपोर्ट की सत्यापन जांच करने की आवश्यकता नहीं है।
4 क्या अंतरिम भुगतान पर विचार किया जा सकता है? टेंडर दस्तावेज़ के पृष्ठ 4 पर ई-टेंडर की अनुसूची देखें।

इसके अलावा, बैंक की ओर से निम्नलिखित स्पष्टीकरण हैं:

  1. विक्रेताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल नव-समाविष्ट MSTC पोर्टल के माध्यम से बोलियां जमा करें और टेंडर दस्तावेज़ में उल्लिखित पात्रता मानदंड दस्तावेज़ भी MSTC में अपलोड करें।

  2. बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि और समय तक इंतजार न करें ताकि अपलोड के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

नोट: उपरोक्त संशोधन / स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं के लिए जानकारी के लिए जारी किए गए हैं। निविदा-पूर्व बैठक के चर्चा के बिंदु टेंडर का हिस्सा होंगे। टेंडर दस्तावेज़ के अन्य सभी भाग अपरिवर्तित रहेंगे। फर्म द्वारा बोली प्रस्तुत करना बोली दस्तावेज और ऊपर दिए गए संशोधनों/स्पष्टीकरणों के अनुरूप माना जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
हैदराबाद


अनुलग्नक-I

प्रतिभागियों की सूची

क्र. सं. नाम और पदनाम संस्था/ फ़र्म
1. श्री सुभान बाशा, सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिज़र्व बैंक
2. श्री मुरली मोहन पाठक, सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिज़र्व बैंक
3. श्री शिवा वेंकट रूपकुला, प्रबंधक (तकनीकी -सिविल) भारतीय रिज़र्व बैंक
4. श्री निलेश प्रभाकरराव दलाल, सहायक प्रबंधक भारतीय रिज़र्व बैंक
5. श्री काकानि अजय कुमार, सहायक भारतीय रिज़र्व बैंक
6. श्री टी. संदीप कुमार मेसर्स स्टेड्रैंट टेक्नोक्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड
7. श्री अंजनेयुलु मेसर्स स्टेड्रैंट टेक्नोक्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड
8. श्री एन. शिव शंकर मेसर्स आईएसएसपीएल लिमिटेड

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष