Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(325 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक 22 जनवरी 2024 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 3-दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो नीलामी आयोजित करेगा

19 जनवरी 2024

भारतीय रिज़र्व बैंक 22 जनवरी 2024 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
3-दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो नीलामी आयोजित करेगा

वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, 22 जनवरी 2024, सोमवार को निम्नानुसार परिवर्तनीय दर रेपो नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:

क्रम संख्या अधिसूचित राशि
( करोड़ में)
अवधि (दिन) समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1 1,25,000 3 अपराह्न 3:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे 25 जनवरी 2024
(गुरुवार)

2. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 20 जनवरी 2022 की प्रेस प्रकाशनी 2021-2022/1572 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।

अजीत प्रसाद  
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1712


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष