10 अप्रैल 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक 10 अप्रैल 2026 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 7-दिवसीय परिवर्ती दर
प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करेगा
वर्तमान में प्रचलित अस्थायी अधिशेष-चलनिधि की स्थितियों को देखते हुए, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को निम्नानुसार परिवर्ती दर प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:
| क्रम संख्या |
अधिसूचित राशि
(₹ करोड़ में) |
अवधि
(दिन) |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
| 1 |
2,00,000 |
7 |
अपराह्न 02:00 से अपराह्न 02:30 |
17 अप्रैल 2026
(शुक्रवार) |
2. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 13 फरवरी 2020 की प्रेस प्रकाशनी 2019-2020/1947 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/60 |