आरबीआई/2025-26/25
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.05/02.08.001/2025-26
11 अप्रैल 2025
अध्यक्ष/ प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक
महोदया/ महोदय
राजस्थान राज्य में जि़लों का पुनर्गठन – अग्रणी बैंक के दायित्व की समीक्षा
राजस्थान सरकार ने दिनांक 29 दिसंबर 2024 की राजपत्र अधिसूचनाओं एसआर.पी. 9(21)राज.-1/2024-(1 से 9 तक) के माध्यम से राज्य में जि़लों के पुनर्गठन को अधिसूचित किया था।
2. चूंकि नौ जि़लों का विलय मौजूदा 12 जि़लों में किया गया है, अत: 10 नवंबर 2023 के परिपत्र विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.11/02.08.001/2023-24 के माध्यम से निम्नलिखित नौ जि़लों के संबंध में अधिसूचित अग्रणी बैंक के दायित्व का प्रतिसंहरण हो गया है:
क्र.सं. |
जि़ले (भूतपूर्व) |
अग्रणी बैंक |
जि़ला कार्य कोड |
1 |
केकड़ी |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा |
01Z |
2 |
शाहपुरा |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा |
02M |
3 |
अनूपगढ़ |
पंजाब नैशनल बैंक |
01W |
4 |
सांचौर |
भारतीय स्टेट बैंक |
02L |
5 |
नीम का थाना |
भारतीय स्टेट बैंक |
02J |
6 |
गंगापुर सिटी |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा |
02E |
7 |
दूदू |
यूको बैंक |
02C |
8 |
जयपुर (ग्रामीण) |
भारतीय स्टेट बैंक |
02D |
9 |
जोधपुर (ग्रामीण) |
आईसीआईसीआई बैंक |
02G |
3. निम्नलिखित जि़लों, जो पुनर्गठन के परिणामस्वरूप प्रभावित हुए हैं, के अग्रणी जि़ला दायित्वों की समीक्षा की गई है और उन्हें निम्नानुसार बरकरार रखा गया है/ आशोधित किया गया है:
क्र.सं. |
वर्तमान जि़ला |
अग्रणी बैंक |
जि़ला कार्य कोड |
टिप्पणी |
1 |
अजमेर |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा |
510 |
बरकरार |
2 |
टोंक |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा |
507 |
बरकरार |
3 |
भीलवाड़ा |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा |
508 |
बरकरार |
4 |
बीकानेर |
भारतीय स्टेट बैंक |
520 |
बरकरार |
5 |
श्री गंगानगर |
पंजाब नैशनल बैंक |
518 |
बरकरार |
6 |
जालौर |
भारतीय स्टेट बैंक |
525 |
बरकरार |
7 |
झुंझुनूं |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा |
515 |
बरकरार |
8 |
सीकर |
पंजाब नैशनल बैंक |
513 |
बरकरार |
9 |
करौली |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा |
519 |
बरकरार |
10 |
सवाई माधोपुर |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा |
506 |
बरकरार |
11 |
जयपुर |
भारतीय स्टेट बैंक |
500 |
आशोधित |
12 |
जोधपुर |
आईसीआईसीआई बैंक |
530 |
आशोधित |
4. राजस्थान राज्य में स्थित अन्य जि़लों के अग्रणी बैंकों में कोई परिवर्तन नहीं है।
भवदीया,
(निशा नम्बियार)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक |