Click here to Visit the RBI’s new website

विदेशी मुद्रा प्रबंधक

भारतीय रुपए के बाहरी मूल्‍य के निर्धारण के लिए बाज़ार-आधारित प्रणाली में परिवर्तन के साथ विदेशी मुद्रा बाज़ार ने सुधार अवधि की शुरुआत से ही भारत में ज़ोर पकड़ा है।

प्रेस प्रकाशनी


(468 kb )
भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), दिसंबर 2023

28 मार्च 2024

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), दिसंबर 2023

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिसंबर 2023 के अंत के भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए[1]

दिसंबर 2023 के अंत में भारत के आईआईपी की मुख्य बातें:

  • अक्तूबर-दिसंबर 2023 के दौरान भारत पर गैर-निवासियों के निवल दावे 12.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर दिसंबर 2023 के अंत में 370.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गए।

  • निवल दावों में गिरावट भारत में विदेशी स्वामित्व वाली आस्तियों में वृद्धि (28.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में भारतीय निवासियों की समुद्रपारीय वित्तीय आस्तियों में अधिक वृद्धि (40.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के कारण थी (तालिका 1)।

  • आरक्षित आस्तियों में मजबूत वृद्धि (34.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) दर्ज की गई और 2023-24 की तीसरी तिमाही के दौरान भारतीय निवासियों की विदेशी आस्तियों में 85 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

  • भारत की विदेशी देयताओं में वृद्धि का कारण उच्च आवक प्रत्यक्ष निवेश, पोर्टफोलियो निवेश और निवासी संस्थाओं द्वारा लिए गए ऋण थे; यद्यपि व्यापार ऋण में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

  • आरक्षित आस्तियां भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संपत्ति का 63.9 प्रतिशत थीं (तालिका 2)।

  • कुल बाह्य देयताओं में ऋण देयताओं का हिस्सा पिछली तिमाही के स्तर (50.4 प्रतिशत) पर बना रहा (तालिका 3)।

  • भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय देयताओं का अनुपात दिसंबर 2023 में एक तिमाही पहले के 70.9 प्रतिशत से बढ़कर 72.4 प्रतिशत हो गया।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/2143


Table 1: Overall International Investment Position of India
(US$ billion)
Period Dec-22 (PR) Mar-23 (PR) Jun-23 (PR) Sep-23 (PR) Dec-23 (P)
Net IIP (A-B) -373.2 -367.5 -379.6 -382.6 -370.4
A. Assets 875.8 902.7 926.9 933.0 973.7
  1. Direct Investment 222.7 225.6 228.0 231.7 236.0
    1.1 Equity and investment fund shares 140.1 142.1 143.7 145.8 148.9
    1.2 Debt instruments 82.6 83.5 84.3 85.9 87.1
  2. Portfolio Investment 10.9 11.0 11.3 11.6 11.3
    2.1 Equity and investment fund shares 8.6 5.0 8.7 7.9 8.4
    2.2 Debt securities 2.3 6.0 2.6 3.7 2.9
  3. Other Investment 79.5 87.6 92.5 102.0 103.9
    3.1 Trade Credits 26.1 27.5 29.7 30.9 31.7
    3.2 Loans 8.6 10.7 14.5 9.7 16.3
    3.3 Currency and Deposits 27.1 30.5 30.5 43.4 38.0
    3.4 Other Assets 17.7 18.9 17.8 18.0 17.9
  4. Reserve Assets 562.7 578.5 595.1 587.7 622.5
B. Liabilities 1249.0 1270.2 1306.5 1315.6 1344.1
  1. Direct Investment 510.7 523.3 532.3 528.6 536.9
    1.1 Equity and investment fund shares 482.1 493.9 501.4 497.7 505.7
    1.2 Debt instruments 28.6 29.4 30.9 30.9 31.2
  2. Portfolio Investment 244.2 243.6 258.6 259.4 269.2
    2.1 Equity and investment fund shares 140.4 139.0 152.9 154.6 161.2
    2.2 Debt securities 103.8 104.6 105.7 104.8 108.0
  3. Other Investment 494.1 503.3 515.6 527.6 538.0
    3.1 Trade Credits 124.6 124.3 119.3 124.7 122.5
    3.2 Loans 196.8 202.6 207.1 208.9 215.0
    3.3 Currency and Deposits 136.1 141.1 144.1 146.2 149.3
    3.4 Other Assets 36.6 35.3 45.1 47.8 51.2
Memo Item: Assets to Liability ratio (%) 70.1 71.1 71.0 70.9 72.4
Note:
1. PR: Partially revised, P: Provisional
2. The sum of the constituent items may not add to the total due to rounding off.

Table 2: Composition of International Financial Assets and Liabilities of India
(per cent)
Period Dec-22 (PR) Mar-23 (PR) Jun-23 (PR) Sep-23 (PR) Dec-23 (P)
A. Assets
    1. Direct Investment 25.4 25.0 24.6 24.8 24.2
    2. Portfolio Investment 1.2 1.2 1.2 1.3 1.2
    3. Other Investment 9.1 9.7 10.0 10.9 10.7
    4. Reserve Assets 64.3 64.1 64.2 63.0 63.9
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
B. Liabilities
    1. Direct Investment 40.9 41.2 40.7 40.2 40.0
    2. Portfolio Investment 19.5 19.2 19.8 19.7 20.0
    3. Other Investment 39.6 39.6 39.5 40.1 40.0
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

Table 3: Share of External Debt and Non-Debt Liabilities of India
(per cent)
Period Dec-22 (PR) Mar-23 (PR) Jun-23 (PR) Sep-23 (PR) Dec-23 (P)
Non-Debt Liabilities 49.8 49.8 50.1 49.6 49.6
Debt Liabilities 50.2 50.2 49.9 50.4 50.4
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

[1] भारत की तिमाही आईआईपी एक तिमाही के अंतराल पर प्रसारित की जाती है और सितंबर 2023 के अंत के लिए पिछली तिमाही की आईआईपी 29 दिसंबर 2023 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जारी की गई थी।  

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष