13 मार्च 2019
चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत मीयादी रिपो नीलामियां
22 अगस्त 2014 को संशोधित चलनिधि प्रबंध ढांचे में की गई घोषणा के अनुसार रिज़र्व बैंक रिपोर्टिंग पखवाड़े के दौरान नियमित 14 दिवसीय मीयादी रिपो नीलामियां चार बार आयोजित करेगा। तदनुसार, चार मीयादी रिपो नीलामियां निम्न सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी:
क्र.सं. |
नीलामी की तारीख |
अधिसूचित राशि
(₹ बिलियन) |
अवधि (दिन) |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
1 |
15 मार्च 2019 (शुक्रवार) |
240 |
14 |
29 मार्च 2019 (शुक्रवार) |
2 |
19 मार्च 2019 (मंगलवार) |
240 |
14 |
2 अप्रैल 2019 (मंगलवार) |
3 |
22 मार्च 2019 (शुक्रवार) |
245 |
14 |
5 अप्रैल 2019 (शुक्रवार) |
4 |
26 मार्च 2019 (मंगलवार) |
245 |
14 |
9 अप्रैल 2019 (मंगलवार) |
उक्त नीलामियां 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। सफल बोलीकर्ता अपनी-अपनी बोलियों पर आबंटन प्राप्त करेंगे। जैसा कि दिनांक 8 अक्टूबर 2013 के ‘चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत मीयादी रिपो – परिचालनात्मक दिशानिर्देशों’ में दर्शाया गया है, भारतीय रिज़र्व बैंक के पास बिना कोई कारण बताए अधिसूचित राशि से कम राशि उपलब्ध कराने का अधिकार है।
इसके अलावा, 13 मार्च 2019 को हमारी प्रेस प्रकाशनी में की गई घोषणा के अनुसार, 26 मार्च 2019 को आयोजित होनेवाली नीलामी में अन्य योग्य प्रतिभागियों के साथ, स्टैंडअलोन प्राइमरी डीलर्स अधिसूचित राशि के भीतर, भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
अनिरुद्ध डी.जाधव
सहायक प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2018-2019/2182
|