12 फरवरी 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक – सितंबर 2025 का डिजिटल भुगतान सूचकांक
भारतीय रिज़र्व बैंक देश भर में भुगतान के डिजिटलीकरण की सीमा का पता लगाने के लिए मार्च 2018 को आधार मानकर 1 जनवरी 2021 से एक समग्र भारतीय रिज़र्व बैंक - डिजिटल भुगतान सूचकांक (आरबीआई-डीपीआई) प्रकाशित कर रहा है। सितंबर 2025 के लिए सूचकांक 516.76 रहा, जबकि मार्च 2025 के लिए यह 493.22 था, जिसकी घोषणा 28 जुलाई 2025 को की गई थी।
आरबीआई-डीपीआई सूचकांक में वृद्धि, इस अवधि में देश भर में भुगतान निष्पादन एवं भुगतान सक्षमकर्ता जैसे मापदंडों में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण हुई।
अपने आरंभ से सूचकांक शृंखला निम्नानुसार है:
| अवधि |
आरबीआई - डिजिटल भुगतान सूचकांक (डीपीआई) |
| मार्च 2018 (आधार) |
100 |
| मार्च 2019 |
153.47 |
| सितंबर 2019 |
173.49 |
| मार्च 2020 |
207.84 |
| सितंबर 2020 |
217.74 |
| मार्च 2021 |
270.59 |
| सितंबर 2021 |
304.06 |
| मार्च 2022 |
349.30 |
| सितंबर 2022 |
377.46 |
| मार्च 2023 |
395.57 |
| सितंबर 2023 |
418.77 |
| मार्च 2024 |
445.50 |
| सितंबर 2024 |
465.33 |
| मार्च 2025 |
493.22 |
| सितंबर 2025 |
516.76 |
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2097 |