निविदा रद्द करना शुद्धिपत्र - दिनांक अप्रैल 30, 2025
शुद्धिपत्र - दिनांक अप्रैल 23, 2025
शुद्धिपत्र - दिनांक अप्रैल 09, 2025
बोली-पूर्व बैठक की कार्यवृत्त
संपदा कक्ष, बीकेसी, भारतीय रिज़र्व बैंक, ₹50 लाख से ₹100 लाख के बीच लागत वाले श्रेणी में सिविल कार्य (ए) की श्रेणी में, भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई के साथ सूचीबद्ध ठेकेदारों से उपर्युक्त कार्य के लिए ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड के ई-टेंडरिंग पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्यम से की जाएगी। सभी इच्छुक पात्र सूचीबद्ध ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के साथ खुद को पंजीकृत करना होगा। कार्य की अनुमानित लागत ₹60,38,500 है।
निविदा अनुसूची (एसओटी)
a. ई–निविदा संख्या. |
RBI/Mumbai Regional Office/Estate/171/24-25/ET/1032 |
b. निविदा का माध्यम |
ई-खरीददारी प्रणाली - (ऑनलाइन भाग I – टेक्नो वाणिज्यिक बोली एवं भाग II कीमत बोली https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्यम से |
c. पार्टियों द्वारा डाउनलोड हेतु NIT उपलब्ध होने की तारीख (निविदा दिखने का समय) |
12 मार्च 2025 (बुधवार) शाम 05:00 बजे से |
d. बोली पूर्व बैठक |
ऑफलाइन; 20 मार्च 2025 (गुरुवार) को सुबह 11.00 बजे, संपदा कक्ष, बीकेसी, सी7 तीसरी मंजिल, बांद्रा (पूर्व), भारतीय रिज़र्व बैंक, बीकेसी कार्यालय-400051 मे |
e. बोली-पूर्व बैठक के विवरण अपलोड करने की तिथि |
21 मार्च 2025 (शुक्रवार) |
f. i. बयाना राशि
ii. निविदा शुल्क |
i. रु. 1,20,770/- (एक लाख बीस हजार सात सौ सत्तर रूपये मात्र )भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई के पक्ष में डीडी या बीजी या एनईएफटी के रूप में, भारतीय रिज़र्व बैंक एस्टेट सेल, बीकेसी, मुंबई में भौतिक रूप से सुपुर्द किया जाना है।
ii. कोई निविदा शुल्क नहीं एनईएफटी लेनदेन के लिए खाता विवरण निम्नानुसार है: लाभार्थी का नाम - भारतीय रिजर्व बैंक खाता नं. – 04861436223
IFSC कोड – RBIS0MBPA04 (पांचवां अंक और अंतिम से दूसरा अंक शून्य है).
उद्यम पंजीकरण संख्या (उद्योग आधार ज्ञापन संख्या) जमा करने की शर्त पर एमएसई को ईएमडी जमा करने से छूट दी गई है। |
g. https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर ऑनलाइन टेक्नो वाणिज्यिक बोली एवं कीमत बोली प्रस्तुत करने हेतु ई-निविदा के प्रारम्भ होने की तिथि |
24 मार्च 2025 (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे |
h. ऑनलाइन टेक्नो वाणिज्यिक बोली एवं कीमत बोली प्रस्तुत करने की अंतिम दिनांक |
02 अप्रैल 2025 (बुधवार) को दोपहर 03:00 बजे |
i. भाग–I को खोलने की तिथि व समय (टेक्नो वाणिज्यिक बोली) |
02 अप्रैल 2025 (बुधवार); दोपहर 03:30 बजे से निविदा भाग–I खोलने का स्थान: संपदा कक्ष, बीकेसी, सी7 तीसरी मंजिल, बांद्रा (पूर्व), भारतीय रिजर्व बैंक, बीकेसी कार्यालय-400051 |
j. भाग-II खोलने की तिथि और समय (अर्थात मूल्य बोली) |
पात्र बोलीदाताओं को तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी |
k. लेनदेन शुल्क (विक्रेता द्वारा एमएसटीसी को भुगतान किया जाएगा) |
₹3019.25/- लागू जीएसटी को छोड़कर। एमएसटीसी भुगतान गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में लेनदेन शुल्क का भुगतान किया जाना है। |
भविष्य में निविदा में यदि कोई संशोधन/शुद्धिपत्र जारी किया जाएगा तो उसे केवल एमएसटीसी वेबसाइट पर ही अधिसूचित किया जाएगा।
"यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में कोट करने के लिए कोई खुला निमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित खरीद इकाई के पैनलबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अनचाहे प्रस्तावों को नजरअंदाज किया जा सकता है। हालाँकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार आरबीआई के साथ पैनलबद्ध होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।" |