निविदा निरस्त करना बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत
भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून के मुख्य कार्यालय भवन में 02 एयर हैंडिलिंग यूनिट सिस्टम की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी) हेतु ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से दो भागों में ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित करता है। इस निविदा की अनुमानित लागत लगभग ₹19,03,400/- सभी करों सहित रहेगी।
2. ऑनलाइन निविदाएं 03 फरवरी 2025 को अप्राह्न 03:00 बजे से सभी बोलीदाताओं को देखने/डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगी। पात्रता मानदण्डों और तकनीकी मूल्यांकन का अनुपालन न करने वाले बोलीदाताओं पर भाग-II की वित्तीय बोली निविदा खोलने पर विचार नहीं किया जाएगा।
3. जो बोलीदाता तकनीकी बोली के साथ बयाना राशि जमा (ईएमडी) प्रस्तुत नहीं करते हैं, उन्हें निविदा खोलने के लिए विचार नहीं किया जाएगा। एनईएफटी द्वारा भुगतान किया गया ईएमडी (प्रमाण के साथ) 24 फरवरी 2025 को दोपहर 02:30 बजे तक हम तक पहुंचने चाहिए इसके लिए ईमेल – estatedehradun@rbi.org.in के माध्यम से सूचना भेज सकते है।
4. इच्छुक बोलीदाताओं की प्री-बिड मीटिंग (ऑफ-लाइन मोड) 10 फरवरी 2025 को 11:00 बजे भारतीय रिजर्व बैंक, प्लॉट नंबर 16-17, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित की जाएगी।
5. निविदा दस्तावेज में उल्लिखित सभी दस्तावेज एमएसटीसी साइट यानी www.mstcecommerce.com/eprocn पर अपलोड किए जाने चाहिए। इसे बैंक द्वारा मूल्यांकन के लिए डाउनलोड किया जाएगा।
6. जांच के बाद, यदि बोलीदाता में से कोई भी आवश्यक पात्रता के अधिकारी नहीं पाया जाता है, तो बैंक द्वारा उनकी निविदाओं को अस्वीकार किया जा सकता है।
7. निविदाओं का भाग-I दिनांक 24 फरवरी 2025 को अप्राह्न 04:15 बजे बोलीदाताओं के अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति में ऑन-लाइन खोला जाएगा, जो निविदा के भाग I को खोलने के समय उपस्थित होना चाहते हैं। पात्र बोलीदाताओं की भाग-II (मूल्य बोली) बाद की तारीख को खोली जाएगी जिसकी सूचना बोलीदाताओं को अग्रिम रूप से दी जाएगी।
8. बैंक न्यूनतम निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
देहरादून
तिथि- 03 फरवरी 2025
निविदा की अनुसूची
| क. ई-निविदा नं. |
RBI/DEHRADUN REGIONAL OFFICE/Estate/10/24-25/ET/862 |
| ख. कार्य का नाम |
भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून के मुख्य कार्यालय भवन में 02 एयर हैंडिलिंग यूनिट सिस्टम की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी) हेतु |
| ग. निविदा की प्रक्रिया |
ई-प्रापण प्रणाली (ऑनलाइन भाग-I और भाग-II - www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से मूल्य बोली)। निविदा दस्तावेज में ई-निविदा के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। |
| घ. बोलीदाताओं के लिए निविदा के डाउनलोड हेतु उपलब्ध होने की तिथि |
03 फरवरी 2025 को अप्राहन 03:00 बजे |
| च. बोली पूर्व बैठक की तिथि |
10 फरवरी 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे |
| छ. बयाना राशि |
प्रत्येक बोलीदाता से ₹38,068/- (₹ अड़तीस हजार अड़सठ रुपये मात्र) एनईएफटी/बीजी/डीडी के रूप में (अनुलग्नक- 'डी' के अनुसार) भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून के पक्ष में एक वाणिज्यिक बैंक पर आहरित किया गया जिसे 24 फरवरी, 2025 को दोपहर 02:30 बजे या उससे पहले संपदा विभाग में भौतिक रूप में या ई-मेल द्वारा जमा किया जाएगा एनईएफ़टी का विवरण:
Beneficiary Name: भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून
Beneficiary Ac No: 186003001
IFSC: RBIS0DNPA01 |
| ज. बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि। |
24 फरवरी 2025 को अप्राहन 02:30 बजे तक |
| झ. भाग I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) और भाग II (मूल्य बोली) के बोली लगाने हेतु आरंभ होने की तिथि |
03 फरवरी 2025 को अप्राहन 03:00 बजे |
| ट. भाग I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) और भाग II (मूल्य बोली) जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के समापन की तिथि |
24 फरवरी 2025 को अप्राहन 03:00 बजे |
| ठ. ई निविदा भाग I और II के खुलने की तिथि |
24 फरवरी 2025 को अप्राहन 04:15 बजे
निविदा का भाग II बाद की तारीख में खोला जाएगा जिसे बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से अग्रिम रूप से सूचित किया जाएगा, यदि आवश्यक हो। |
|