|
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त
भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ (जिसे आगे "बैंक" कहा जाएगा) प्रतिष्ठित खानपान कंपनियों/फर्मों से भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ में खानपान सेवाएँ और अधिकारी लाउंज और भोजन कक्ष (ओएलडीआर) तथा स्टाफ कैंटीन के रखरखाव के लिए एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से दो-बोली प्रणाली (भाग I - तकनीकी बोली और भाग II - वित्तीय बोली) के तहत ई-निविदाएँ आमंत्रित करता है। अनुबंध 01 अप्रैल, 2025 से शुरू होगा और प्रारम्भ में 31 मार्च, 2026 तक लागू रहेगा, जिसे बैंक के विवेक पर अधिकतम दो वर्षों की अवधि के लिए एक बार में एक वर्ष या बैंक द्वारा आवश्यक समझे जाने वाली किसी अन्य लघु अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है, किंतु यह अनुबंध अवधि के दौरान निविदाकर्ता द्वारा संतोषजनक सेवाएँ प्रदान करने और सुविधाभोगियों की प्रतिक्रिया तथा बैंक द्वारा गठित लाउंज/मेस समिति की सिफारिशों पर आधारित होगा।
2. भविष्य में निविदा में यदि कोई संशोधन/शुद्धिपत्र जारी किया जाएगा तो उसे केवल आरबीआई वेबसाइट और एमएसटीसी वेबसाइट पर ही सूचित किया जाएगा।
निविदा अनुसूची (एसओटी)
| 1. |
ई-निविदा संख्या और नाम |
आरबीआई, लखनऊ में खानपान सेवाएं प्रदान करने और अधिकारी लाउंज और भोजन कक्ष (ओएलडीआर) और स्टाफ कैंटीन के रखरखाव के लिए ई-निविदा
टेंडर संख्या. RBI/Lucknow Regional Office/HRMD/3/24-25/ET/855 |
| 2. |
निविदा का तरीका |
एमएसटीसी पर ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम
(ऑनलाइन भाग I - तकनीकी बोली और भाग II - वित्तीय बोली www.mstcecommerce.com/eprocn/ के माध्यम से) |
| 3. |
पक्षकारों के लिए आरबीआई वेबसाइट से डाउनलोड हेतु उपलब्ध निविदा आमंत्रण सूचना की तिथि |
03 फरवरी, 2025 दोपहर 02:00 बजे |
| 4. |
बोली-पूर्व बैठक की तिथि |
10 फरवरी, 2025 को सुबह 11:00 बजे |
| 5. |
बोली-पूर्व बैठक का स्थान |
द्वितीय तल, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, लखनऊ |
| 6. |
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त का प्रकाशन |
12 फ़रवरी, 2025 |
| 7. |
निविदा का अनुमानित वार्षिक मूल्य |
₹41.20 लाख |
| 8. |
लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी शुल्क (जैसा लागू हो)
एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी भुगतान गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम या मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा दी गई सलाह के अनुसार से भुगतान किया जाना चाहिए।
आरबीआई द्वारा लेनदेन शुल्क नहीं लिया जाएगा। |
| 9. |
बयाना राशि |
82,400/- (रुपये अस्सी हजार चार सौ मात्र) का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के पक्ष में 05 मार्च 2025 को दोपहर 02:00 बजे या उससे पहले करना होगा।
एनईएफटी का विवरण
खाता संख्या - 186003001 आईएफएससी - RBIS0LKPA01
(पाँचवाँ एवं दसवाँ लेटर शून्य है।)
(ट्रैंज़ैक्शन का विवरण अग्रलिखित ई-मेल आई डी पर भेजें akankshagupta@rbi.org.in and anverma@rbi.org.in) |
| 10. |
ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि |
05 मार्च, 2025 दोपहर 02:00 बजे तक |
| 11. |
www.mstcecommerce.com/eprocn/ पर ई-निविदा (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) ऑनलाइन जमा करने की आरंभिक तिथि |
03 फरवरी, 2025 को दोपहर 02:00 बजे से |
| 12. |
ई-निविदा (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) ऑनलाइन जमा करने की समाप्ति की तिथि। |
05 मार्च, 2025 दोपहर 02:00 बजे तक |
| 13. |
भाग-I (तकनीकी बोली) खोलने की तिथि एवं समय |
05 मार्च, 2025 अपराह्न 03:00 बजे |
| 14. |
भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने की तिथि |
केवल उन्हीं निविदाकर्ताओं की भाग-II (वित्तीय बोली) खोली जाएगी जो पूर्व-योग्यता/पात्रता मानदंड (भाग-I, खंड III) को पूरा करते हैं और निविदा दस्तावेज़ में निर्दिष्ट सभी अन्य नियम और शर्तों को भी पूरा करते हैं। ऐसे बोलीदाताओं को भाग-II वित्तीय बोली खोलने की तिथि के बारे में केवल बोलीदाताओं द्वारा उनकी तकनीकी बोली में दिए गए ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। |
| 15. |
प्रतिभूति जमाराशि |
सफल निविदाकर्ता को अनुबंध के साथ निम्नलिखित खाते में ₹2,06,000.00 (दो लाख छह हजार मात्र) की निष्पादन बैंक गारंटी (पीबीजी)/ प्रतिभूति जमाराशि जमा करनी होगी:
खाता संख्या - 186003001 आईएफएससी - RBIS0LKPA01
(पाँचवाँ एवं दसवाँ लेटर शून्य है।)
(ट्रैंज़ैक्शन का विवरण अग्रलिखित ई-मेल आई डी पर भेजें akankshagupta@rbi.org.in and anverma@rbi.org.in) |
3. यदि किसी भी समय किसी निविदाकर्ता के पास निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवश्यक योग्यता नहीं पाई जाती है, तो बैंक निविदा के भाग-II के खुलने के बाद भी उसके प्रस्ताव को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक इसके लिए कोई कारण बताने के लिए बाध्य नहीं है।
4. बैंक सबसे कम कीमत वाली निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ |