ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (173.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
(ई-निविदा संदर्भ संख्या: RBI/Lucknow Regional Office/HRMD/3/24-25/ET/855)
उपरोक्त ई-निविदा के संबंध में दिनांक 10 फरवरी 2025 पूर्वाह्न 11:00 बजे एक निविदा पूर्व बैठक भारतीय रिजर्व बैंक, लखनऊ में आयोजित की गई थी।
(क) बैठक में प्रतिभाग करने वाले बैंक कर्मचारियों की सूची:
क्रम संख्या |
नाम |
पदनाम |
1 |
श्रीमती आकांक्षा गुप्ता |
प्रबन्धक, मासंप्रवि. |
2 |
श्री अनुसूया नन्द वर्मा |
सहायक प्रबन्धक, मासंप्रवि. |
(ख) बैठक में प्रतिभाग करने वाले वेंडरों के प्रतिनिधियों की सूची:
क्रम संख्या |
प्रतिनिधि का नाम |
वेंडर |
1 |
श्री अमित भार्गव |
देशी तड़का रेस्टोरेन्ट |
2 |
श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह |
गुड फूड डाइटरी सर्विसेज |
2. बैठक में निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा हुई:
क्रम संख्या |
उठाये गए प्रश्न |
प्रदान किया गया स्पष्टीकरण |
क) |
कितनी विशेष पार्टियां आयोजित की जाती हैं और उनके रेट क्या हैं? |
विशेष पार्टियों की कोई निश्चित संख्या नहीं है। जब भी इनका आयोजन किया जाता है तो इसकी पूर्व सूचना केटरर को दी जाती है। कीमत बैंक द्वारा निर्धारित मेनू के आधार पर तय होती है। |
ख) |
क्या सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को अर्नेस्ट मनी डिपाज़िट जमा करने से छूट प्रदान की गई है? |
रुपए 10.00 लाख तक की अनुमानित लागत वाली निविदाओं में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को अर्नेस्ट मनी डिपाज़िट जमा करने से छूट प्राप्त है। चूँकि इस निविदा की अनुमानित लागत रुपए 10.00 लाख से अधिक है अतः इस टेंडर के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को अर्नेस्ट मनी डिपाज़िट जमा करनी होगी। |
3. निविदा पूर्व बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात बैठक समाप्त हुई। | |