बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार – दिनांक 27 सितंबर 2024
जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार – दिनांक 20 सितंबर 2024
शुद्धिपत्र भारतीय रिज़र्व बैंक, कोलकाता के अलीपुर, उल्टाडांगा, साल्ट लेक, दमदम और एस.पी. कॉलोनी में स्थित बैंक के आवासीय क्वार्टरों के लिए लेंडस्केपिंग, बागवानी, होर्टिकल्चर के वार्षिक रखरखाव संविदा (एएमसी) के लिए ऑनलाइन ई-निविदाएं आमंत्रित करता है।
ई-निविदा वेबसाइट www.mstcecommerce.com के माध्यम से प्रस्तुत किया जाना है। कार्य की अनुमानित लागत रु.34 लाख (रुपये चौंतीस लाख मात्र) है।
ऑनलाइन निविदाएं 04 सितंबर 2024 को 17:00 बजे से सभी फर्मों के अवलोकनार्थ/डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध होंगी।
पूर्व-योग्यता (पीक्यू)/ पात्रता मानदंड:
इच्छुक निविदाकर्ता को निविदा में भाग लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:
| क्रम सं. |
मानदंड |
विवरण |
| 1 |
पिछले अनुभव की अवधि |
इसी तरह के कार्यों को निष्पादित करने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, अर्थात 31 अगस्त 2019 से पहले किए गए कार्य। आवेदक को पिछले 5 वर्षों के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा दिखाते हुए अपनी ग्राहक सूची प्रस्तुत करनी होगी। सूची में ग्राहक का नाम, निष्पादित कार्य का मूल्य, कार्य की शुरुआत और समाप्ति की तिथि, देरी के कारण, यदि कोई हो, आदि जैसे विवरण शामिल होने चाहिए। आवेदक को 5 वर्ष के न्यूनतम अनुभव के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। |
| 2 |
प्रत्येक पूरा किये गये कार्य का न्यूनतम मूल्य (योग्यता) |
पिछले 5 वर्षों के दौरान इसी तरह के कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने का अनुभव, अर्थात 31 अगस्त 2019 को या उसके बाद पूरा किया गया कार्य निम्नलिखित में से कोई एक होना चाहिए:
i) इसी तरह के तीन पूर्ण कार्य जिनमें से प्रत्येक की लागत अनुमानित लागत के 40% के बराबर राशि से कम नहीं हो, या
ii) इसी तरह के दो पूर्ण कार्य जिनमें से प्रत्येक की लागत अनुमानित लागत के 50% के बराबर से कम नहीं हो। या
iii) इसी तरह के एक पूर्ण कार्य जिसकी लागत अनुमानित लागत के 80% के बराबर से कम नहीं हो। |
| 3 |
वार्षिक कारोबार |
31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाले पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान वार्षिक कारोबार अनुमानित लागत के 100% के बराबर या उससे अधिक होना चाहिए। |
| 4 |
ऋण-शोधन क्षमता |
आवेदक के बैंकर द्वारा, विशेष रूप से कार्य के प्रयोजन के लिए, अनुमानित लागत के बराबर राशि हेतु जारी किया गया ऋण-शोधन क्षमता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। |
| 5 |
सेवा सेटअप |
पूर्ण सेवा सेटअप कोलकाता या निकटवर्ती शहर/स्थान पर उपलब्ध होना चाहिए, जहां से अपेक्षित गुणवत्ता वाली बिक्री के बाद सेवाएं नियमित रूप से प्रदान की जा सकें। |
केवल उपरोक्त योग्यता रखने वाले निविदाकर्ता ही कार्य के लिए निविदा में भाग लेने के पात्र होंगे।
उपरोक्त सभी मानदंडों (पूर्व-योग्यता पत्र) के अनुपालन को प्रमाणित करने वाले आवश्यक दस्तावेजों पर "भारतीय रिज़र्व बैंक, कोलकाता के अलीपुर, उल्टाडांगा, साल्ट लेक, दमदम और एस.पी. कॉलोनी में स्थित बैंक के आवासीय क्वार्टरों के लिए लेंडस्केपिंग, बागवानी, होर्टिकल्चर के वार्षिक रखरखाव संविदा (एएमसी) संबंधी पूर्व-योग्यता दस्तावेज़” लिखा होना चाहिए और उसे क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, कोलकाता के नाम संबोधित करते हुए, उसे बैंक की जांच के लिए 13 सितंबर 2024 को 14:00 बजे तक संपदा विभाग, बैंक के मुख्य कार्यालय परिसर, कोलकाता को प्रस्तुत किए जाने होंगे। वैकल्पिक रूप से, सभी पीक्यू दस्तावेज़ की स्कैन की गई प्रति को ईमेल आईडी estatekolkata@rbi.org.in पर 13 सितंबर 2024 को 14:00 बजे तक भेजी जा सकती है। यद्यपि, जिन फर्मों ने स्कैन की गई प्रतियां ईमेल के माध्यम से भेजी हैं, उन्हें 13 सितंबर 2024 को 14:00 बजे तक या उससे पहले पीक्यू दस्तावेजों की मूल प्रतियां जमा करनी होंगी।
संविदाकारों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपनी पात्रता के बारे में बैंक को संतुष्ट करने के लिए पूर्व-योग्यता पत्र प्रस्तुत करते समय दस्तावेजों के साथ निम्नलिखित जानकारी लिखित रूप में प्रस्तुत करनी होगी:
| ए) |
फर्म की संरचना |
संविदाकारों के फर्म की संरचना का पूर्ण विवरण (चाहे सविदाकार एक व्यक्ति हो, या एक साझेदारी फर्म, या एक कंपनी आदि) साझेदार की प्रतिलिपि के नाम और पते के साथ एसोसिएशन के अंतर्नियम/पावर ऑफ अटॉर्नी/ऐसे प्रासंगिक दस्तावेज़ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। |
| बी) |
कार्य अनुभव और विनिर्दिष्ट अवधि के दौरान निर्दिष्ट समान कार्यों को पूरा करना |
सौंपे गए कार्य की तारीख, दिए गए कार्य का मूल्य, कार्य पूरा करने के लिए दिया गया समय आदि दर्शाने वाले विस्तृत कार्य आदेशों की प्रतियां और पूर्ण होने की वास्तविक तिथि और निष्पादित समान कार्यों के वास्तविक मूल्य को दर्शाने वाले संबंधित समापन प्रमाण पत्र को कार्य अनुभव के प्रमाण में संलग्न किया जाना चाहिए।
(ग्राहक के निजी संस्था होने की स्थिति में टीडीएस प्रमाणपत्र) |
| |
|
किसी भी केंद्र में भारतीय रिज़र्व बैंक के लिए कार्य करने के पिछले अनुभव, यदि कोई हो, के दस्तावेजी साक्ष्य के साथ विवरण भी दिया जाना चाहिए। |
| सी) |
संविदाकार की ऋण पात्रता और निर्दिष्ट अवधि के दौरान उनका कारोबार |
पिछले तीन वित्तीय वर्षों के लिए उनकी साख और टर्नओवर के प्रमाण के रूप में संविदाकार के व्यवसाय के नवीनतम अंतिम खातों के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा प्रमाणित आयकर क्लीयरेंस प्रमाणपत्र / आयकर मूल्यांकन आदेशों की प्रतियां संलग्न की जानी चाहिए।
(निविदा में उल्लिखित प्रारूप के अनुसार) |
| डी) |
बैंकरों और उनके वर्तमान संपर्क अधिकारियों के नाम और पते |
अपने बैंकर्स के नाम और पते के बारे में लिखित जानकारी के साथ-साथ संपर्क अधिकारियों (अर्थात् वे व्यक्ति जिनसे बैंक द्वारा अपने बैंकर्स के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है, यदि ऐसा आवश्यक हो) के नाम, डाक पते, ई-मेल आईडी, टेलीफोन (लैंडलाइन और मोबाइल) नंबर, फैक्स नंबर आदि का पूरा विवरण प्रस्तुत किया जाना चाहिए। |
| ई) |
बैंक खातों का विवरण |
उनके बैंक खातों का पूरा विवरण दिया जाना चाहिए, जैसे खाता संख्या, प्रकार, कब खोला गया आदि। |
| एफ) |
ग्राहकों और उनके वर्तमान संपर्क अधिकारियों के नाम और पते |
उनके ग्राहकों के नाम और पते के बारे में पूरी जानकारी, जैसे नाम, डाक पता, ई-मेल आईडी, टेलीफोन (लैंडलाइन और मोबाइल) नंबर, फैक्स नंबर के साथ लिखित जानकारी आदि, संपर्क अधिकारियों (अर्थात् वे व्यक्ति जिनसे आवश्यकता पड़ने पर बैंक अपने ग्राहकों के कार्यालय में संपर्क कर सकता है) को प्रस्तुत किया जाना चाहिए। |
| जी) |
पूरे किए गए कार्य का विवरण |
ग्राहक-वार कार्य(र्यों) के नाम, कार्य(र्यों) के निष्पादन का वर्ष(र्षों), दिए गए कार्य(र्यों) की वास्तविक लागत, करार(रों) में निर्धारित पूरा होने का समय और कार्य(र्यों) को पूरा करने के लिए लिया गया वास्तविक समय, उन अधिकारियों/प्राधिकरणों/विभागों के नाम और पूर्ण संपर्क-विवरण प्रस्तुत किया जाना चाहिए जिनके तहत कार्य निष्पादित किया गया था/किए गए थे। |
इच्छुक निविदाकर्ता द्वारा बैंक के निर्धारित शर्तों का पालन करने में असफल रहने की स्थिति में, बैंक उसे निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से इंकार करने/उनकी निविदा को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
निविदा फार्म एमएसटीसी की वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com पर डाउनलोड के लिए 04 सितंबर 2024 को 17:00 बजे से उपलब्ध होंगे। पात्र बोलीदाता (जो पीक्यू मानदंड को पूरा करते हैं) की बोली-पूर्व बैठक 20 सितंबर 2024 को 11:30 बजे, संपदा विभाग, बैंक के मुख्य कार्यालय परिसर, कोलकाता में आयोजित की जाएगी।
पात्र निविदाकर्ता को निविदा के भाग-I में निर्धारित प्रारूप और तरीके से 25 सितंबर 2024 को 17:00 बजे तक या उससे पहले रु.68,000/- (रुपये अड़सठ हजार मात्र) की ईएमडी जमा करनी होगी।
निर्धारित प्रपत्र में निविदा दो भागों में ऑनलाइन मोड में प्रस्तुत की जाएगी। भाग-I निविदा में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तों (सभी खंडों और संबंधित अनुबंध अनुसूचियाँ) की स्वीकृति के लिए एक ऑनलाइन वचनबद्धता, निविदाकर्ताओं का कवरिंग पत्र (स्कैन की गई प्रति अपलोड की जानी है) और भाग-2 (मूल्य बोली) ऑनलाइन भरी जानी है।
निविदाओं का भाग I दिनांक 26 सितंबर 2024 को 15:00 बजे या उसके बाद ऑनलाइन मोड में खोला जाएगा। ऑनलाइन निविदा का भाग II बाद की तारीख में खोला जाएगा, जिसकी उचित सूचना पात्र निविदाकर्ताओं को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
आवेदकों/निविदाकर्ताओं को सीलबंद लिफाफे/कवर में निम्नलिखित को प्रस्तुत करना होगा:
प्रमाण पत्र क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, 15, एन.एस. रोड, कोलकाता 700 001 को संबोधित होने चाहिए और जमा करने की निर्धारित तिथि को या उससे पहले जमा किए जाने चाहिए। ग्राहक प्रमाण पत्र केवल तभी स्वीकार किया जाएगा जब उस पर किसी सरकारी/अर्धसरकारी संगठन या पीएसयू के मामले में कार्यकारी अभियंता या समकक्ष रैंक के अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किया गया हो तथा संविदाकार द्वारा किए गए कार्य के लिए उसे प्राप्त भुगतान का पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध हो। निजी संगठनों द्वारा जारी किए गए ग्राहक प्रमाण पत्र के साथ स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। उपरोक्त प्रमाण पत्रों के बिना प्राप्त आवेदन/निविदाएं अस्वीकार की जा सकती हैं। बैंक को इन प्रमाण पत्रों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करने का अधिकार होगा।
बैंक निविदाकर्ताओं की बोली मूल्य के मूल्यांकन से पहले उक्त रिपोर्ट का मूल्यांकन करेगा। यदि किसी भी समय किसी भी निविदाकर्ता के पास निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवश्यक योग्यता नहीं पाई जाती है और/या उसके ग्राहकों और/या उसके बैंकरों से प्राप्त उसकी कार्य निष्पादन रिपोर्ट असंतोषजनक पाई जाती है, तो बैंक निविदा के भाग-I के खुलने के बाद भी उसके प्रस्ताव को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। ऐसा करने के लिए बैंक कोई कारण बताने के लिए बाध्य नहीं है।
बैंक सबसे कम कीमत वाली निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
| निविदा की अनुसूची (एसओटी) |
| ई-निविदा सं. |
आरबीआई/कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय/संपदा/21/24-25/ईटी/411 (होर्टिकल्चर के लिए एएमसी) |
| निविदा का तरीका |
ई-खरीद प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - मूल्य बोली https://mstcecommerce.com/eprocn द्वारा) |
| प्रेस, बैंक की वेबसाइट पर एनआईटी का प्रकाशन |
04 सितंबर 2024 |
| एमएसटीसी ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर निविदा की उपलब्धता |
04 सितंबर 2024 को 17:00 बजे से |
| अवलोकनार्थ निविदा की उपलब्धता |
13 सितंबर 2024 तक |
| पीक्यू दस्तावेज प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि (ऑनलाइन अलग खंड में, ऑफलाइन, जैसा भी मामला हो) |
13 सितंबर 2024 को 14:00 बजे तक |
| पीक्यू दस्तावेजों की जांच और यदि आवश्यक हो तो स्पष्टीकरण प्राप्त करने के बाद बोलीकर्ताओं की पात्रता का निष्कर्ष |
17 सितंबर 2024 |
| बोलीकर्ताओं को उनकी पात्रता के बारे में लिखित सूचना |
18 सितंबर 2024 |
| पात्र बोलीकर्ताओं के साथ बोली-पूर्व बैठक |
20 सितंबर 2024 को 11:30 बजे संपदा विभाग, आरबीआई कोलकाता, तीसरी मंजिल, बीएमओपी, कोलकाता - 700 001 में ऑफलाइन रूप में |
| बोली-पूर्व बैठक/परिशिष्ट (यदि कोई हो) के कार्यवृत्त का प्रकाशन |
23 सितंबर 2024 |
| ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि |
25 सितंबर 2024 को 17:00 बजे तक |
| प्रस्तुत करने हेतु निविदा (भाग-I और भाग-II) की उपलब्धता की अंतिम तिथि |
26 सितंबर 2024 को 14:00 बजे तक |
| एनईएफटी/ बैंक गारंटी द्वारा बयाना जमा-राशि |
प्रत्येक बोलीकर्ता से ₹68,000/- (रुपये अड़सठ हजार मात्र) बीजी के रूप में, भारतीय रिज़र्व बैंक, कोलकाता के पक्ष में, संपदा विभाग, आरबीआई कोलकाता में भौतिक रूप में या एनईएफटी द्वारा जमा कराया जाना है। एनईएफटी विवरण - खाता संख्या – 186003001 आईएफएससी कोड – RBIS0KLPA01 |
भाग-I अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली (पीक्यू मानदंडों को पूरा करने के अधीन) खोलने की तिथि और समय।
ऑनलाइन निविदा का भाग II उसी दिन या उसके बाद की तारीख में खोला जाएगा, जिसकी सूचना निविदाकर्ताओं को पहले से दी जाएगी। |
26 सितंबर 2024 को 15:00 बजे या उसके बाद। |
| लेनदेन शुल्क |
रु .-------
एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी / आरटीजीएस के माध्यम से लेनदेन शुल्क का भुगतान |
|