उपर्युक्त निविदा (ई-टेंडर संख्या आरबीआई/कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय/एस्टेट/21/24-25/ईटी/411) के लिए बोली-पूर्व बैठक 07 अक्टूबर 2024 को 15:00 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल, एस्टेट विभाग, तीसरी मंजिल, मुख्य कार्यालय परिसर, आरबीआई, कोलकाता में आयोजित की गई।
2. बोली-पूर्व बैठक के प्रतिभागियों की सूची अनुबंध-I के रूप में संलग्न है।
3. बैंक द्वारा वेंडरों की संतुष्टि हेतु सभी प्रश्नों का समाधान किया गया।
4. कॉलोनियों में तैनात किए जाने वाले मालियों के संबंध में यह स्पष्ट किया गया कि माली अर्ध- कुशल होने चाहिए तथा सभी फर्में अपनी दरें उसी के अनुसार उद्धृत कर सकती हैं।
5. यह भी स्पष्ट किया गया कि फर्म निविदा दस्तावेज के अनुबंध एफ में उल्लिखित विभिन्न मौसमी पौधों की दरें उद्धृत कर सकती हैं।
6. यह भी स्पष्ट किया गया है कि वेंडर को अनिवार्य रूप से श्रमिक मुआवजा नीति और संविदाकार की समस्त जोखिम नीति प्रस्तुत करनी होगी।
7. निविदा की अन्य सभी निबंधन एवं शर्तें वही रहेंगी।
अनुबंध I
I. बैठक में बैंक के निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित थे:
| क्रम सं. |
नाम |
पद का नाम |
| 1 |
श्री भबतरन धल |
महाप्रबंधक |
| 2 |
श्री सुबीर कुमार दास |
सहायक महाप्रबंधक |
| 3 |
श्री संदीप कुमार वैद्य |
प्रबंधक (टेक्निकल-सिविल) |
| 4 |
श्री रत्नेश रत्नाकर |
प्रबंधक |
| 5 |
श्री सार्थक जोशी |
सहायक प्रबंधक |
II. इस बोली-पूर्व बैठक में कंपनी/व्यक्ति/फर्म/संविदाकार के निम्नलिखित प्रतिनिधि उपस्थित थे
| क्रम सं. |
फर्म का नाम |
प्रतिनिधि का नाम |
| 1 |
भारतीय कृषि-बागवानी सोसायटी |
डॉ. कौशिक दत्ता |
| 2 |
मेसर्स ईजीसी फैसिलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड |
श्री अजीत कुमार झा |
|