शुद्धिपत्र बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय, चेन्नई, भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नई के पैनल में शामिल पात्र संविदाकारों से रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय, चेन्नई में “30 स्प्लिट एसी की आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और कमीशनिंग" के कार्य के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित करता है।
निविदा के भाग-I और भाग-II के विनिर्देशों के पूर्ण विवरणों के साथ विधिवत भरे हुए ई-टेंडर 29 नवंबर, 2023 को दोपहर 02:00 बजे से पहले आरबीआई पोर्टल के एमएसटीसी वेबसाईट में अपलोड किए जाने चाहिए। निविदाकर्ता सभी प्रकार से पूर्ण निविदा प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। निविदाकर्ता बयाना जमा राशि के रूप में 39,420/- रुपये (उनतालीस हजार चार सौ बीस रुपये मात्र) का भुगतान करेंगे। तकनीकी बोली 29 नवंबर, 2023 को अपराह्न 03:00 बजे इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोली जाएगी। ऊपर उल्लिखित किसी भी तिथि को अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में, अगले कार्य दिवस में तत्संबंधी कार्य को पूरा किया जाएगा। केवल उन बोलीदाताओं की वित्तीय बोली (भाग-II) खोली जाएंगी, जो मूल्यांकन के बाद पात्र पाए जाते हैं।
निविदा दस्तावेज को आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in और www.mstcecommerce.com से डाउनलोड किया जा सकता है। इस टेंडर के संबंध में कोई भी संशोधन / शुद्धीपत्र / स्प्ष्टीकरण केवल वेबसाइट / ई-पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। निविदाकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे बोली प्रस्तुत करने से पहले किसी भी संशोधन / शुद्धीपत्र / स्पष्टीकरण के लिए उपर्युक्त वेबसाइट / ई-पोर्टल को देखें और सत्यापन करने के बाद प्रस्तुत करें। महाविद्यालय के पास बिना कारण बताए किसी भी या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
मुख्य महाप्रबंधक / प्रधानाचार्य
रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय,
सं. 359, अण्णा सालै, तेनांपेट
चेन्नई - 600 018
नवंबर 08, 2023
निविदा की अनुसूची (एसओटी)
| ई-निविदा सं. |
RBI/Reserve Bank Staff College/Estate/5/23-24/ET/184 |
| निविदा का नाम |
रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय, चेन्नई में 30 स्पलिट एसी की आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और कमीशनिंग का कार्य |
| निविदा का माध्यम |
ई खरीदारी प्रणाली
(ऑनलाइन भाग-I - तकनीकी वाणिज्यिक बोली और भाग-II - मूल्य बोली www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से |
| पार्टियों के लिए निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी), डाउनलोड हेतु उपलब्ध होने वाली तिथि |
नवंबर 08, 2023, दोपहर 02:00 बजे से |
| बयाना जमा राशि |
प्रत्येक बोलीकर्ता से ₹.39,420/- |
| ईएमडी राशि प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख |
नवंबर 29, 2023, दोपहर 02:00 बजे |
| बोली पूर्व बैठक |
दिनांक 14 नवंबर 2023 को प्रात: 11.30 बजे रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय, तेनांपेट, चेन्नई स्थित कान्फेरेंस हॉल में ऑफलाइन माध्यम से आयोजित। |
| निम्नलिखित पोर्टल पर तकनीकी वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली संबंधी ई-निविदा ऑनलाइन प्रस्तुत करने की शुरुआती तारीख www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi |
नवंबर 15, 2023, दोपहर 02:00 बजे से |
| तकनीकी वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख |
नवंबर 29, 2023, दोपहर 02:00 बजे |
| निविदा के भाग I और II खोलने की तारीख/समय/स्थान |
निविदा की भाग I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली), दिनांक 29 नवंबर 2023 को अपराह्न 3.00 बजे इक्ट्रॉनिक रूप से खोली जाएंगी। भाग II (मूल्य बोली) बाद की तारीख में खोली जाएगी जिसकी सूचना बोलीकर्ताओं को दी जाएगी। |
| लेन-देन शुल्क |
एमएसटीसी पोर्टल में सूचित किए गए अनुसार लेन-देन शुल्क का भुगतान, एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी पेमेंट गेटवे के अंतर्गत एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से किया जाए। |
| पत्राचार का पता |
प्रधानाचार्य रिज़र्व बैंक स्टाफ महाविद्यालय, सं. 359, अण्णा सालै, तेनांपेट चेन्नई - 600 018 ई-मेल: - principalrbsc@rbi.org.in |
|