उक्त कार्य पर निविदा दस्तावेज के भाग-I की निविदा की अनुसूची के अनुसार, 29 मई 2023 को शाम 04.00 बजे बैठक कक्ष, चौथी मंजिल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिजर्व बैंक, अहमदाबाद में बोली-पूर्व बैठक आयोजित की गयी थी।
2. बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों की सूची:
| 1 |
श्री देवेंद्र डी बोंडे |
उप महाप्रबंधक |
| 2 |
श्री विभूति बूच |
सहायक प्रबंधक (सिविल) |
| 3 |
श्रीमती वृति पटेल |
सहायक प्रबंधक |
| 4 |
श्रीमती हर्षिता त्रिपाठी |
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) |
| 5 |
श्री देवांशु चौहान |
सहायक |
बैठक में भाग लेने वाली फर्मों/संभावित निविदाकर्ताओं के प्रतिनिधियों की सूची:
| सं. |
फ़र्म का नाम |
सदस्यों के नाम |
| 1 |
मेसर्स आशुतोष इंटीरियर्स |
श्री जयेश शर्मा श्री मनीष कुमार |
| 2 |
मेसर्स रामाली कन्स्ट्रकशन |
श्री परेश रूपारेलिया |
| 3 |
मेसर्स पारस एंटरप्राइज़ |
श्री एम. आई. बंगाली श्री जफ़र |
3. बैठक की अध्यक्षता उप महाप्रबंधक (संपदा विभाग) ने की और संपदा विभाग के टीम के सदस्यों के परिचय के साथ बैठक आरंभ हुई। सहायक प्रबंधक (तकनीकी-सिविल) और कनिष्ठ अभियंता (सिविल) ने कार्य के प्रासंगिक तकनीकी पहलुओं के बारे में और निविदा दस्तावेज के साथ संलग्न आरेखों के बारे में विस्तार से बताया और भाग लेने वाली फर्मों से निविदा के नियमों और शर्तों और संबंधित आरेखों के बारे में किसी भी संदेह/प्रश्न, यदि कोई, के बारे में पूछा। किसी भी प्रतिनिधि द्वारा कोई और प्रश्न नहीं उठाया गया।
4. अतः, निविदा के अन्य सभी निबंधन व शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। साथ ही, बोली-पूर्व बैठक का यह दस्तावेज निविदा का एक भाग होगा और इसकी विधिवत हस्ताक्षरित और मुद्रांकित प्रति बोलीदाता द्वारा निविदा के भाग-I के साथ अपलोड की जानी चाहिए। इस दस्तावेज़ की विधिवत हस्ताक्षरित और मुद्रांकित प्रति के बिना प्राप्त किसी भी बोली को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
बैठक सभी प्रतिभागियों के धन्यवाद के साथ समाप्त हुई।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक, अहमदाबाद |