Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



भारतीय रिज़र्व बैंक, वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई द्वारा वर्ष 2022-23 अर्थात 01 अक्टूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक के लिए समवर्ती लेखा परीक्षक की नियुक्ति

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

भारतीय रिज़र्व बैंक, वित्तीय समावेशन और विकास विभाग, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई (एतद्पश्चात "बैंक" कहा जाएगा) वर्ष 2022-23, अर्थात 01 अक्टूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक प्रभावी, के लिए समवर्ती लेखा परीक्षक की नियुक्ति हेतु दो-कवर बोली (तकनीकी और वित्तीय बोली) के तहत ई-निविदाएं आमंत्रित करता है।

समवर्ती लेखा परीक्षक (सीए) की नियुक्ति आरंभ में एक वर्ष की अवधि के लिए अर्थात 01 अक्टूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक के लिए होगी। हालांकि, इसे दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए नवीनीकृत किया जा सकता है, जो कि बैंक द्वारा समवर्ती लेखा परीक्षक के संतोषजनक कार्य-निष्पादन की वार्षिक समीक्षा के अधीन होगा।

आवेदकों को अपना प्रस्ताव, ई-निविदा के संबंध में निर्देशों के अनुसार, सभी परिपूर्ण सहायक दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रारूप के अनुसार 10 अगस्त 2022 को पूर्वाहन 10:00 बजे से 30 अगस्त 2022 को अपराह्न 03:00 बजे तक प्रस्तुत करना है।

भाग-I (तकनीकी बोली) 01 सितंबर 2022 को दोपहर 12:00 बजे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से खोली जाएगी। ऊपर बताई गई तिथि को अवकाश घोषित होने की स्थिति में, अगला कार्य दिवस यहां उल्लिखित संबंधित उद्देश्य हेतु लागू माना जाएगा।

निविदा दस्तावेज वेबसाइट www.rbi.org.in और www.mstcecommerce.com से डाउनलोड किया जा सकता है। इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल वेबसाइट/ई-पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। आवेदक उपरोक्त निविदा पर किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए नियमित रूप से उपरोक्त वेबसाइट/ई-पोर्टल की जांच करते रहें।

प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
भारतीय रिज़र्व बैंक
वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग, केंद्रीय कार्यालय


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष