Click here to Visit the RBI’s new website

निविदा



भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून द्वारा वर्ष 2022-23 अर्थात 1 अक्तूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक समवर्ती लेखापरीक्षकों की नियुक्ति के लिए

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

शुद्धिपत्र

e-Tender no. RBI/Dehradun/HRMD/34/22-23/ET/241

भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून (इसके बाद बैंक/रिज़र्व बैंक/आरबीआई कहा जाएगा) वर्ष 2022-23 के लिए 1 अक्तूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक समवर्ती लेखापरीक्षकों की नियुक्ति के लिए दुहरी-कवर बोली (तकनीकी एवं वित्तीय बोली) के अंतर्गत ई-निविदाएं आमंत्रित करता है।

समवर्ती लेखापरीक्षकों की नियुक्ति एक वर्ष की अवधि अर्थात अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के लिए होगी। इसके बाद, इसे बैंक द्वारा समवर्ती लेखापरीक्षकों की वार्षिक समीक्षा के अधीन उन्हीं नियम व शर्तों पर दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए नवीकृत किया जा सकता है।

निविदा प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से निष्पादित की जाएगी। इच्छुक बोलीकर्ता निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

आवेदक ई-निविदा से संबंधित अनुदेशों के अनुसार सभी सहायक दस्तावेजों के साथ पूर्ण प्रस्ताव को निर्धारित फार्मेट के अनुसार 22.08.2022 को अपराह्न 2 बजे तक या इससे पहले प्रस्तुत करें।

भाग-I (तकनीकी बोली) इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में 22.08.2022 को अपराह्न 3 बजे खोली जाएगी। उपर्युक्त इंगित किसी दिनांक को अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में, अगले कार्य दिवस को इसमें उल्लिखित संबंधित प्रयोजन हेतु कार्य किया जाएगा।

निविदा दस्तावेज भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर निविदा खंड से और www.mstcecommerce.com से डाउनलोड कर सकते हैं। इस निविदा से संबंधित कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल वेबसाइट/पोर्टल पर ही अपलोड किया जाएगा। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी प्रकार के संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए उपर्युक्त वेबसाइट/ई-पोर्टल को नियमित रूप से देखते रहें। इस संबंध में अलग से कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत की गई निविदाओं को ही उपर्युक्त प्रक्रिया हेतु स्वीकार किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
देहरादून


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष