निविदा रद्द करना
शुद्धिपत्र भारतीय रिजर्व बैंक, शिमला (यहाँ इसके बाद से “बैंक” कहा जाएगा), द्वि-बोली प्रणाली (तकनीकी बोली (भाग – I) एवं वित्तीय बोली (भाग – II)) के तहत सीलबंद लिफाफे में, नियम और शर्तों के अधीन, उन वेंडरों से निविदा / आवेदन पत्र आमंत्रित करता है जो कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और पेरिफेरल्स के लिए रखरखाव सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। करार 01 सितंबर 2022 से 31 मार्च 2023 की अवधि के लिए वैध होगा, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन, या अन्य अवधियों के लिए, जैसा कि बैंक तय कर सकता है, वार्षिक आधार पर अधिकतम दो और वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। निविदा (भाग-I और भाग-II) 16 अगस्त, 2022 को शाम 05.00 बजे या उससे पहले जमा की जाएगी।
भाग I – निविदा का कार्यक्रम
क. कार्य का नाम |
भारतीय रिजर्व बैंक, शिमला और इससे संबन्धित स्थानों पर डेस्कटॉप कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर, स्कैनर, प्रिंटर, लैपटॉप, प्रोजेक्टर और पेरिफेरल के लिए सुविधा प्रबंधन सेवा और वार्षिक रखरखाव अनुबंध |
ख. निविदा का रूप |
ऑफलाइन भाग I – तकनीकी बोली और भाग II – वित्तीय बोली |
ग. पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए नि.आ.सू की तिथि |
22 जुलाई 2022 (10:00 पूर्वाह्न) |
घ. बोली-पूर्व बैठक |
स्थान - सम्मेलन कक्ष, भारतीय रिज़र्व बैंक, शिमला
29 जुलाई 2022 (11:00 पूर्वाह्न) |
ङ. कार्य की अनुमानित लागत |
₹4.20 लाख प्रतिवर्ष जीएसटी जैसे लागू हो |
च. बयाना जमा-राशि |
₹8,400.00 (₹ आठ हज़ार चार सौ मात्र) (अनुमानित लागत का 2%) भारतीय रिजर्व बैंक, शिमला के पक्ष में एन.ई.एफ.टी के माध्यम से जमा किया जाना है। खाते, आईएफएससी (IFSC) आदि का विवरण खंड VII में दिया गया है। |
छ. निष्पादन बैंक गारंटी |
अनुबंध मूल्य का 10% |
ज. एनईएफ़टी के माध्यम से बयाना जमा-राशि (ई.एम.डी) को जमा करने के आखिरी तिथि |
16 अगस्त 2022 (05:00 अपराह्न) |
झ. तकनीकी बोली और वित्तीय बोली को जमा करने के लिए निविदा की आरंभिक तिथि |
22 जुलाई 2022 (10:00 पूर्वाह्न) |
ञ. तकनीकी बोली और वित्तीय बोली को जमा करने के लिए निविदा की आखिरी तिथि |
16 अगस्त 2022 (05:00 अपराह्न) |
ट. भाग–I – तकनीकी बोली के खुलने की तिथि व समय
भाग-II - वित्तीय बोली के खुलने की तिथि व समय |
18 अगस्त, 2022 (11:00 पूर्वाह्न)
बैंक द्वारा सूचित किए गए भाग I के खुलने के बाद, बाद की तारीख में केवल उन निविदाकारों/ बोलीदाताओं के संबंध में जो भाग-I में निर्धारित सभी मानदंडों को पूरा करते हैं |
कोई भी शुद्धिपत्र केवल भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर जारी किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, शिमला
तिथि:
|