1. |
“भारतीय रिज़र्व बैंक, भुवनेश्वर, ओडिशा में मुख्य कार्यालय परिसर में विद्युत अनुरक्षण कार्य हेतु तकनीकी सहायक प्रदान के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध” के संदर्भ में भुवनेश्वर कार्यालय में सूचीबद्ध विक्रेताओं से ई-निविदा प्रक्रिया द्वारा निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। यह निविदा चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिए अर्थात, 01 सितंबर, 2022 से 31 मार्च, 2023 [07 महीने] तक के लिए लागू होगी। तथापि, संविदा को सफल बोलीदाता के संतोषजनक निष्पादन और सेवा प्रदाता द्वारा संविदात्मक दायित्वों के अनुपालन के अधीन दो वित्तीय वर्षों (एक समय में एक वर्ष) की आगे की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है। |
1.(क) |
इच्छुक निविदाकर्ता निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से पहले पूरे निविदा दस्तावेज को देख सकते हैं। निविदाकर्ता खुद की जिम्मेदारी और स्वयं के खर्च पर उन सभी सूचनाओं को प्राप्त कर सकते हैं जो निविदा बनाने के उद्देश्य से और अनुबंध को निष्पादित करने के लिए आवश्यक हो सकती हैं और सभी स्थानीय स्थितियों, कार्य तक पहुंच के साधनों, कार्य की प्रकृति और उससे संबंधित सभी मामलों से स्वयं अवगत हो सकते हैं। |
2. |
सभी अर्हता-पूर्व दस्तावेजों को एमएसटीसी पोर्टल पर तकनीकी-वाणिज्यिक बोली (भाग-I) के साथ अपलोड किया जाएगा। जो विक्रेता अर्हता-पूर्व दस्तावेजों को अपलोड नहीं करते हैं, उन्हें इस निविदा प्रक्रिया के लिए शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, ठेकेदार को आगे की निविदा प्रक्रिया के लिए अर्हता प्राप्त करने की मांग किए जाने पर मूल दस्तावेजों को बैंक को प्रस्तुत करना चाहिए। |
2.(क) |
पंजीकरण प्रमाण पत्र - श्रम सुविधा पोर्टल |
निविदाकर्ताओं को श्रम सुविधा पोर्टल पर जारी किए गए ईपीएफ/ईएसआईसी पंजीकरण प्रमाण पत्रों की प्रतियां अपलोड करनी होगीं। |
2.(ख) |
ईपीएफ/ईएसआईसी जमा करने का प्रमाण |
निविदाकर्ताओं को ईपीएफ के लिए कम से कम 2 महीने का ईसीआर और संयुक्त चालान और ईएसआईसी के लिए चालान को अपनी निविदा के साथ बैंक को प्रस्तुत करने हेतु अपलोड करना होगा। |
3. |
इच्छुक निविदाकारों को निविदा की तकनीकी-वाणिज्यिक (भाग-I) बोली के साथ उल्लिखित सभी शर्तों को पूरा करने वाले प्रयोज्य दस्तावेज अपलोड करने होंगे। वही अर्हता दस्तावेज एमएसटीसी पोर्टल पर तकनीकी -वाणिज्यिक बोली (भाग-I) के साथ अपलोड किए जाने चाहिए। |
4. |
निविदा का फॉर्म 15 जुलाई, 2022 की शाम 5:00 बजे से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 12 अगस्त, 2022 को सुबह 11:00 बजे से संपदा विभाग, आरबीआई भुवनेश्वर में एक बोली-पूर्व बैठक आयोजित की जाएगी।
आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in या www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi से देखने के लिए निविदा फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। प्रयोज्य अर्हता-पूर्व दस्तावेजों को एमएसटीसी पोर्टल पर तकनीकी-वाणिज्यिक (भाग-I) बोली के साथ अपलोड किया जाना चाहिए। |
5. |
इच्छुक विक्रेता / फर्म www.mstcecommerce.com/eprocurement/rbi) के साथ पंजीकृत होने के बाद ई-निविदा में भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - मूल्य बोली www.mstcecommerce.com/eprocurement/rbi के माध्यम से खोली जाएगी और प्रयोज्य लेनदेन प्रभार का भुगतान फर्म को करना होगा। |
6. |
निर्धारित प्रारूप में निविदा को एमएसटीसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें और निविदाकर्ताओं के लिए अग्रेषण पत्र शामिल होगा।
₹14,620/- की बयाना जमा राशि (ईएमडी) प्रत्येक सफल बोलीदाता द्वारा खाता संख्या - 186004001, भारतीय रिज़र्व बैंक, आईएफएससी कोड - RBIS0BBPA01, शाखा का नाम - भुवनेश्वर एनईएफटी अंतरण के माध्यम से या 'भारतीय रिज़र्व बैंक, भुवनेश्वर' के पक्ष में देय अनुसूचित बैंक द्वारा जारी डिमांड ड्राफ्ट द्वारा या बैंक के मानक प्रोफार्मा, जो निविदा-प्रपत्र में अर्हता-पूर्व दस्तावेजों के साथ उपलब्ध है, में अनुसूचित बैंक द्वारा जारी की जाने वाली अविकल्पी बैंक गारंटी के रूप में प्रस्तुत करनी होगी। |
7. |
निविदा की अनुसूची इस प्रकार है: |
सीमित ई-निविदा की निविदा अनुसूची (एसओटी) |
कार्यकलाप |
अनंतिम दिनांक |
i. |
ई-निविदा सं. |
आरबीआई/भुवनेश्वर/एस्टेट/132/22-23/ईटी/207 |
ii. |
निविदा का माध्यम |
ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम
(ऑनलाइन भाग I तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग-II मूल्य बोली www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से |
iii. |
अनुमानित लागत (12 महीने की अवधि के लिए) |
₹7,31,000/- |
iv. |
पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध एनआईटी की तारीख (पूर्ण निविदा के साथ) - पोर्टल पर निविदा एक्टिवेशन - सभी के लिए निविदा 'लाइव' |
15 जुलाई, 2022 शाम 5:00 बजे से |
v. |
ऑफ़-लाइन बोली पूर्व-बैठक के प्रारंभ होने का दिनांक और समय |
12 अगस्त, 2022 @ 11:00 बजे पूर्वाह्न |
vi. |
बयाना जमा राशि |
₹14,620/- (केवल सफल बोलीदाता के लिए) |
vii. |
निविदा शुल्क |
शून्य |
viii. |
लेन-देन प्रभार
कृपया ध्यान दें कि विक्रेताओं द्वारा लेनदेन प्रभार के ऑनलाइन भुगतान के बाद ही ऑनलाइन ई-निविदा तक पहुंच प्राप्त होगी। |
एमएसटीसी लिमिटेड, जैसा कि मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा सूचित किया गया है, के पक्ष में एमएसटीसी गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से लेनदेन प्रभार का भुगतान |
ix. |
आरबीआई, भुवनेश्वर के संपदा विभाग में ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि |
कार्यआदेश जारी होने के 10 दिन बाद |
x. |
बोली खुलने की तिथि: www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ई-टेंडर शुरु होने की तारीख |
13 अगस्त, 2022 @ 02:00 बजे अपराह्न |
xi. |
बोली समापन तिथि: तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-टेंडर बंद होने की तिथि |
22 अगस्त 2022 @ 02:00 अपराह्न |
xii. |
भाग I बोली खोलने की तारीख |
22 अगस्त, 2022 @ 03:00 अपराह्न |
xiii. |
भाग II बोली खोलने की तारीख |
पक्षों को अलग से सूचित किया जाएगा |
8. |
बैंक सबसे कम दर उदृधृत करनेवाली निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और बैंक पूर्ण रूप से या किसी भी निविदा को आंशिक रुप से स्वीकार करने का अधिकार रखता है। बैंक सभी निविदाओं को बिना कोई कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार भी रखता है। |