भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर, सुंदरनगर, रायपुर में स्थित अपने कार्यालय तथा नवा रायपुर (अटल नगर) में स्थित प्रस्तावित परिसर स्थल में सुरक्षा सेवाएं देने के लिए ई-निविदा आमंत्रित करता है। ई-निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लि. के ई-निविदा पोर्टल (http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi/) के माध्यम से पूरी की जाएगी। सभी योग्य और इच्छुक बोलीदाताओं (bidders) को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. में पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा की संक्षिप्त जानकारी तथा समय-सारणी निम्नानुसार है:
ई-निविदा सं. |
RBI/Raipur/Raipur/2/22-23/ET/74 |
क) अनुमानित लागत |
₹42.00 लाख सालाना (जीएसटी छोडकर) |
ख) ई-निविदा का तरीका |
ई-निविदाकरण प्रणाली (www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi/) के माध्यम से ऑन-लाइन भाग I – तकनीकी बोली और भाग II - मूल्य बोली) |
ग) पक्षकारों के लिए एनआईटी डाउनलोड हेतु उपलब्ध होने की तिथि |
17 मई 2022, सुबह 11:00 बजे से |
ङ) बोली-पूर्व बैठक |
दि. 23 मई 2022 को सुबह 11:00 बजे
बैठक ऑफलाईन माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक, महादेव घाट रोड, सुंदर नगर, रायपुर छत्तीसगढ़ में होगी| |
च) (i) बयाना जमा राशि |
₹84,000/- एनईएफटी के माध्यम से जमा करना है। जमा पश्चात एनईएफटी का ब्यौरा तकनीकी बोली के साथ प्रस्तुत करना होगा| |
(ii) निविदा शुल्क |
(ii) कुछ नहीं |
छ) ईएमडी प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
08 जून 2022, दोपहर 01:00 बजे तक |
ज) वेबसाइट http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi/ पर ऑनलाइन तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
25 मई 2022, सुबह 10:00 बजे से |
झ) तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि |
08 जून 2022, दोपहर 01:00 बजे |
ञ) (i) भाग-I (अर्थात तकनीकी बोली) खोलने की तिथि और समय
(ii) भाग-II अर्थात मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय |
(i) 08 जून 2022, दोपहर 03:00 बजे
(ii) भाग-II अर्थात मूल्य बोली को खोलने की तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी। |
ट) लेन-देन शुल्क (अप्रतिदेय) |
₹2,100/- (जीएसटी दर अलग से)
(एमएसटीसी ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से लेनेदेन शुल्क का भुगतान) |